Media24Media.com: #युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #युवती से सामूहिक दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label #युवती से सामूहिक दुष्कर्म. Show all posts

CG NEWS : युवती से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, भाई को बंधक बनाकर जंगल में दिया घटना को अंजाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। आरोपियों ने युवती के फुफेरे भाई को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पूछताछ के बहाने धमकाने लगे।

आरोप है कि दोनों युवक जबरन युवती और उसके भाई को जंगल के अंदर ले गए। वहां युवती के भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुलाया, जिसके बाद तीसरे युवक ने भी वारदात में शामिल होकर अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता और उसका भाई किसी तरह Wadrafnagar पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.