Media24Media.com: #मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक. Show all posts
Showing posts with label #मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक. Show all posts

रायपुर मरीन ड्राइव पर नए पार्किंग नियमों से जनता नाराज़

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी रायपुर में नगर निगम के एक फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) के पाथवे को पार्किंग स्थल घोषित किए जाने के बाद मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।


नगर निगम द्वारा पाथवे क्षेत्र में पार्किंग शुल्क तय किया गया है। इसके तहत चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का शुल्क 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। इस फैसले के बाद फुटपाथ को पार्किंग में तब्दील किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। तालाब परिसर में लोगों ने विरोध स्वरूप बैनर भी लगाए हैं।

मॉर्निंग वॉक करने वाले श्यामलाल साहू, विनीत सहित अन्य नागरिकों ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों का यह फैसला समझ से परे है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि पाथवे को पार्किंग बना दिया गया है तो क्या भविष्य में पैदल चलने वालों से भी शुल्क वसूला जाएगा। नागरिकों ने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी इसी तरह का निर्णय विरोध के बाद वापस लिया जा चुका है।

हैरानी की बात यह है कि जब इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि जुलाई 2021 में भी नगर निगम द्वारा तेलीबांधा तालाब परिसर में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन जनता के व्यापक विरोध के बाद तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर को यह आदेश वापस लेना पड़ा था। अब एक बार फिर वही फैसला सामने आने से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.