Media24Media.com: #मेमू ट्रेनें रद्द

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मेमू ट्रेनें रद्द. Show all posts
Showing posts with label #मेमू ट्रेनें रद्द. Show all posts

Train Canceled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 6 से 8 मार्च तक 13 मेमू ट्रेनें रद्द

No comments Document Thumbnail

 Train Canceled : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 6 से 8 मार्च तक गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। नागपुर मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।


रद्द रहने वाली गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।
  • गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द।

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.