Media24Media.com: #मेडिकल कॉलेज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मेडिकल कॉलेज. Show all posts
Showing posts with label #मेडिकल कॉलेज. Show all posts

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन एवं मेडिकल छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार प्राथमिकता के साथ बेहतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेशवासियों को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक समय प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं। आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग सहित अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थान भी स्थापित हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश के विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है, जहां बड़े-बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीट प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित जूडो और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Durgapur Rape Case : न्याय की पुकार में डूबा दुर्गापुर, पांच गिरफ्तार लेकिन सवाल अनगिनत

No comments Document Thumbnail

 कोलकाता/दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के बयान पर विपक्ष हमलावर है।


पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय पीड़िता ओडिशा के बालासोर जिले की रहने वाली है और मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार रात वह अपने मित्र के साथ खाना खाने बाहर गई थी, तभी पांच युवकों ने उसे घेरकर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने पीड़िता को चुप रहने के लिए 5 हजार रुपये देने की भी कोशिश की।

छात्रा के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, घटना रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई थी। पीड़िता के साथ मौजूद युवक से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि घटना के दौरान उसका व्यवहार संदेहास्पद पाया गया।

पीड़िता के पिता ने एक अलग शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि हमला होते ही उनका साथी मौके से भाग गया और उसने किसी को सूचित भी नहीं किया। पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि “गिरफ्तारी केवल दिखावा है, सरकार असली आरोपियों को बचा रही है और सबूत नष्ट करने की कोशिश हो रही है।” अधिकारी ने यह भी दावा किया कि एक आरोपी शेख नसीरुद्दीन दुर्गापुर नगर निगम में संविदा कर्मचारी है और उसका परिवार तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, “यह जघन्य अपराध है। मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकतीं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल को भी पीड़िता से मिलने से रोका गया। पीड़िता के माता-पिता को अस्पताल की रिपोर्ट तक नहीं दी गई — यह सबूत मिटाने की साजिश है।”

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि “दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” हालांकि, उनके और टीएमसी सांसद सौगत रॉय के बयान — जिसमें उन्होंने छात्राओं को देर रात बाहर न निकलने की सलाह दी — पर विपक्ष ने तीखी आलोचना की है।

टीएमसी आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख देबांग्शु भट्टाचार्य ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “अगर किसी आरोपी का कोई रिश्तेदार पार्टी से जुड़ा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी अपराध का समर्थन करती है। कानून अपना काम कर रहा है।”

उधर, ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती भी पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने दुर्गापुर पहुंची हैं।

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज हुआ करता था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। इसी तरह हमने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट जैसे संस्थान छत्तीसगढ़ में स्थापित किए हैं, जिनका लाभ राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं को दिशा और अवसर दोनों मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी समाज के विकास में बाधक है और इस बुराई से दूर रहना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की, जो मछुआरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध हुई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में गंगरेल बांध ठेका प्रथा को समाप्त कर पुनः डुबान क्षेत्रों के किसानों को मत्स्य पालन की अनुमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में अनेक योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं। प्रदेश का पहला एक्वा पार्क हसदेव बांगो जलाशय में लगभग ₹37 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यह एक्वा पार्क मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग, निर्यात और टूरिज़्म— इन चारों क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहाँ 800 केजों में मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे अनेक पंचायतों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे मछुआ भाइयों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय मछुवारा संघ के सभी पदाधिकारियों और देशभर से पधारे मेहनतकश मछुआ भाइयों-बहनों को राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि निषाद समाज का गौरवशाली इतिहास और परंपरा रही है। हमारे इतिहास और परंपरा के बारे में नई पीढ़ी को बताना और सिखाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव निषाद समाज को अग्रणी स्थान दिया है।

उन्होंने बताया कि जब अयोध्या में प्रभु रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया, तब उसी के सामने सरयू नदी के तट पर निषाद राज मंदिर का निर्माण कर समाज को उचित सम्मान दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। इस हेतु निषाद समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज अत्यंत मेहनतकश और परिश्रमी समाज है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में निषाद समुदाय का योगदान अनुकरणीय है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, सहित प्रदेश और अन्य राज्यों से आए समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव- मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स "धन्यवाद मोदी जी" कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में खुशी आई है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मान प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ और व्यवसायी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया था। रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भी आयोजन उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार ऐसे निर्णय हुए हैं जिनके बारे में यह कहा जाता था कि ये कभी नहीं हो सकते। चाहे वह धारा 370 हटाना हो या ट्रिपल तलाक बिल लाने का निर्णय। इसी कड़ी में जीएसटी रिफॉर्म्स लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं लोगों के बीच जाकर जीएसटी दरों में कटौती से मिले लाभ की जानकारी ले रहा हूँ। पिछले दिनों जब मैं दैनिक जरूरत का सामान खरीद रहे लोगों से मिलने एक मार्ट में गया तो वहां मुझे गृहणियों ने बताया कि इन सुधारों से हमारे किचन के बजट में कमी आई है। जब मुझे गृहणियां प्रत्येक वस्तु के कम हुए दाम बता रही थीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इन सुधारों से किसानों को बड़ी राहत मिली है। मैं ट्रेक्टर शोरूम भी गया जहां मुझे पता चला कि ट्रैक्टर के दाम में 65 हजार से 1 लाख रुपये की कमी आयी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रदेश के व्यापारियों का बड़ा योगदान होगा। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को निवेशकों द्वारा बहुत पसन्द किया जा रहा है। अभी मैंने जापान और कोरिया की यात्रा की जहां इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम भी हुए। एशिया महाद्वीप के कई निवेशकों ने छत्तीसगढ़ में निवेश में रुचि दिखाई है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जीएसटी सुधार किए हैं वे ‘न भूतो न भविष्यति’ हैं। यह कदम आम आदमी को ताकतवर बना रहा है। जहां एक ओर दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमत कम होने से लोगों को लाभ मिल रहा है तो वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर जनता की ओर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। 

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्राप्त विभूतियों और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें जॉन मार्टिन नेल्सन, डॉ राधेश्याम बारले, श्रीमती उषा बारले, डॉ पुखराज बाफना, फुलबासन बाई यादव, शमशाद बेगम, डॉ भारती बंधु, अनुज शर्मा, मदन सिंह चौहान, सुश्री सबा अंजुम, अजय कुमार मंडावी, हेमचन्द मांझी, पंडी राम, जागेश्वर यादव, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश चौहान, सुश्री नीता डुमरे शामिल रहे। 

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमएससीएल के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, अखिलेश सोनी, श्रीचंद सुंदरानी, लाभचंद बाफना, यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय, रमेश ठाकुर, जयंती पटेल, हर्षिता पांडेय, अजय भसीन सहित रायपुर संभाग के छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में ₹6,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

दर्रांग, असम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लगभग ₹6,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें दर्रांग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, गुवाहाटी रिंग रोड और कुरुवा–नारेंगी पुल प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम अब लगभग 13% की दर से प्रगति कर रहा है और इसे भारत के विकास का growth engine बनाया जा रहा है। उन्होंने जीएसटी सुधारों के तहत सीमेंट, दवाइयाँ, बीमा व वाहनों को सस्ता करने की घोषणा की और नागरिकों से Made in India उत्पाद अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने असम के सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक योगदान की सराहना करते हुए घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया और Demography Mission की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्व सरमा और केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

https://x.com/narendramodi/status/1967113778191101988?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1967113778191101988%7Ctwgr%5E7cbbc4e4fffcb57aa7bc8a04b648b55df972d7ec%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2166486

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.