Media24Media.com: #मूसलाधार बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मूसलाधार बारिश. Show all posts
Showing posts with label #मूसलाधार बारिश. Show all posts

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, DEO ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार जारी भीषण बारिश के कारण राज्य के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। मौसम के इस आक्रामक रुख और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।


जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जारी किया आधिकारिक आदेश

बिलासपुर में लगातार बिगड़ते मौसम और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त स्कूलों में तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों को किसी भी संभावित खतरे या असुविधा से बचाने के लिए लिया है।


नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में

लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में नदी और नाले डेंजर लेवल के करीब पहुंच चुके हैं। निचले इलाकों में पानी भरने की खबरें आ रही हैं। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रशासन ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को उफनते नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी: कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि सरगुजा संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।


राजधानी रायपुर में भी बीते शाम हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक मजबूत हो गया है, जिसका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है।

अगले 72 घंटे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने इस मजबूत सिस्टम और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका (Trough) के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज रहेंगी।

इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का भी अलर्ट जारी किया है और लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

बस्तर में टूटा 94 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 217 मिमी बारिश – बाढ़ जैसे हालात, CM साय ने विदेश दौरे से ली जानकारी

No comments Document Thumbnail

 जगदलपुर/रायपुर। खूबसूरती और घने जंगलों के लिए मशहूर बस्तर इन दिनों मूसलाधार बारिश से जूझ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। इस बार बस्तर में बारिश का 94 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।


94 साल बाद टूटा बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर में 24 घंटे में 217 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1931 में इतनी भारी बारिश हुई थी।

बाढ़ जैसी स्थिति, गांवों का संपर्क टूटा

लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बाढ़ जैसी स्थिति है। जगदलपुर में गोरिया बाहर नाला उफान पर है, जिससे सांसद निवास कलचा समेत दर्जनों गांव जगदलपुर शहर से कट गए हैं।

जगदलपुर के आधा दर्जन वार्ड जलमग्न हैं और कई घरों में पानी घुस चुका है। वहीं तीजा पर्व पर लोग जलस्तर बढ़ने के खतरे के बावजूद नाला किनारे पूजा सामग्री विसर्जन करने पहुंचे, लेकिन वहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही।

लोहंडीगुड़ा में विस्थापन

बारिश का सबसे ज्यादा असर लोहंडीगुड़ा के मांदर गांव में देखने को मिला, जहां बाढ़ से 85 परिवार विस्थापित हुए हैं।

वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

हालात बिगड़ने पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलीकॉप्टर से 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया, वहीं SDRF की टीम ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 की मौत

इस बीच, बस्तर के दरभा इलाके (NH-30) में बड़ा हादसा हुआ। बाढ़ के पानी में एक स्विफ्ट डिज़ायर कार बह गई, जिसमें सवार तमिलनाडु के एक ही परिवार के चार सदस्य (पति-पत्नी और दो बच्चे) की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.