Media24Media.com: #मूर्ति चोरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मूर्ति चोरी. Show all posts
Showing posts with label #मूर्ति चोरी. Show all posts

हनुमान जी का मुकुट चोरी, महिला व बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई नगर। भिलाई शहर के मंदिरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट और लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति चोरी करने वाली एक महिला और एक बुजुर्ग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि इच्छापूर्ति दुर्गा गणेश मंदिर, मटका लाइन, कैम्प-02 भिलाई के समिति अध्यक्ष द्वारा थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंदिर के पुजारी भोला महाराज रोजाना की तरह 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे मंदिर खोलकर अपने कमरे में चले गए थे। शाम लगभग 6 बजे जब वे मंदिर लौटे, तो उन्होंने पाया कि हनुमान जी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, स्टील के बर्तन और लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति झूले सहित गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • रीना द्विवेदी (48 वर्ष), निवासी इस्पात नगर, रिसाली
  • बालमुकुंद सोनी (65 वर्ष), निवासी इस्पात नगर, रिसाली

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.