Media24Media.com: #मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना. Show all posts
Showing posts with label #मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना. Show all posts

बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे विधायक दीपेश साहू, सामूहिक विवाह में बने दूल्हा

No comments Document Thumbnail

 बेमेतरा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह इस बार एक अनोखे और प्रेरणादायक दृश्य का साक्षी बना। समारोह में 21 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, लेकिन सबसे अधिक चर्चा भाजपा विधायक दीपेश साहू के विवाह की रही।


शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू दूल्हे के रूप में बैलगाड़ी में सवार होकर बारात लेकर पहुंचे। विशेष बात यह रही कि बैलगाड़ी की कमान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संभाली। इस अनूठे दृश्य ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बन गया।

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधानों के बीच सभी नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए तथा नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार विधायक दीपेश साहू ने बीपीएल परिवार की तरुणा साहू के साथ विवाह किया। विवाह के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करने की घोषणा की।
विधायक का यह सादगीपूर्ण विवाह सामाजिक समरसता और जनसेवा का संदेश देने वाला माना जा रहा है। प्रदेशभर में इस अनूठे विवाह की चर्चा हो रही है और लोग इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।

आज रायपुर में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM साय देंगे आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रदेशभर के 6,412 से अधिक जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री साय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ‘कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ का भी शुभारंभ करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 52 माह आयु वर्ग के 40 हजार कुपोषित बच्चों को कवर किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं सुकमा जिले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में

  • हिंदू रीति से 6,281 जोड़े
  • मुस्लिम रीति से 3 जोड़े
  • ईसाई रीति से 113 जोड़े
  • बौद्ध रीति से 5 जोड़े

बैगा समुदाय के 10 जोड़े
विवाह बंधन में बंधेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.