Media24Media.com: #मुंगेली जिले के खुड़िया बांध

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मुंगेली जिले के खुड़िया बांध. Show all posts
Showing posts with label #मुंगेली जिले के खुड़िया बांध. Show all posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर खुड़िया बांध से छोड़ा गया पानी, लोरमी के किसानों को बड़ी राहत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर मुंगेली जिले के खुड़िया बांध (राजीव गांधी जलाशय) से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ा गया है। इससे लोरमी क्षेत्र के 1 लाख 29 हजार एकड़ खेतों में पानी पहुंचेगा, जिससे चालू खरीफ सीजन में पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत मिलेगी।


लोरमी में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्या संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री ने मंच से ही कलेक्टर को पानी छोड़ने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन बांध के गेट खोल दिए। पानी छोड़े जाने की खबर से किसानों में खुशी की लहर है।

प्रशासन की तैयारी

मुंगेली के कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जल वितरण व्यवस्था की निगरानी और समय पर पानी पहुंचाने के लिए जल संसाधन और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाएगा।

बांध की स्थिति

जल संसाधन विभाग, मुंगेली के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, वर्तमान में खुड़िया जलाशय में 150.68 मि.घ.मी. (102%) पानी भरा हुआ है और वेस्ट वियर से भी पानी निकल रहा है। इससे न केवल सिंचाई बल्कि ग्रामीणों की निस्तारी, पशुपालन और अन्य जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.