Media24Media.com: #मिथुन चक्रवर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मिथुन चक्रवर्ती. Show all posts
Showing posts with label #मिथुन चक्रवर्ती. Show all posts

सीमा पर फेंसिंग रोकने की कोशिश पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, बोले- ‘अगर बाधा डालेंगे तो नतीजा देखेंगे’

No comments Document Thumbnail

 पश्चिम बंगाल। भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता और अभिनेता Mithun Chakraborty ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि सीमा पर बाड़ लगाने के काम में बाधा डाली गई, तो उसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

Mithun Chakraborty 

कूचबिहार में एक कैंसर सेंटर के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “उन्होंने काम में रुकावट डालने की बात कही थी। अब अगर सच में ऐसा करेंगे, तो फिर क्या होता है, वह भी देख लेंगे।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहते, क्योंकि गुस्से में कुछ गलत शब्द निकल सकते हैं।

सीमा फेंसिंग को बताया जरूरी

मिथुन चक्रवर्ती ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए कंटीले तारों की बाड़ बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही सीमा सुरक्षा मजबूत करने और अवैध घुसपैठ रोकने का वादा किया था, जिस पर अब तेजी से काम किया जा रहा है।

बीएसएफ को जमीन सौंपने की प्रक्रिया तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा सीमा पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कूचबिहार जिले के मेखलीगंज स्थित ‘तीन बीघा कॉरिडोर’ के पास काल्सीग्राम गांव में भूमि सर्वेक्षण के दौरान कथित तौर पर BGB की ओर से आपत्ति जताई गई।

बताया जा रहा है कि भूमि एवं भूमि सुधार विभाग की टीम जब जमीन की नपाई करने पहुंची, तब सीमा पार से विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

सीमा सुरक्षा पर बढ़ी सियासी गर्मी

सीमा पर फेंसिंग और घुसपैठ का मुद्दा लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम रहा है। बीजेपी लगातार सीमा सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाती रही है, जबकि सरकार का कहना है कि सभी कदम कानून और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत उठाए जा रहे हैं।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.