Media24Media.com: #मानसून सत्र 2025

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मानसून सत्र 2025. Show all posts
Showing posts with label #मानसून सत्र 2025. Show all posts

मानसून सत्र 2025 का आगाज़, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां और विकास की दिशा

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : आज से संसद का मानसून सत्र 2025 शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में देश की अर्थव्यवस्था, कृषि, माओवादी गतिविधियों और भारत की सैन्य शक्ति पर महत्वपूर्ण बयान दिए।


कृषि और अर्थव्यवस्था पर जोर

पीएम मोदी ने कहा, “मानसून हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। बारिश का लाभ आने वाले दिनों में देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। पिछले 10 वर्षों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है, जो कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बेहद फायदेमंद है।”

उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। “2014 से पहले हम 10वें नंबर पर थे, लेकिन अब भारत तीसरी अर्थव्यवस्था के दरवाजे पर है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गर्व

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, “दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी। 22 मिनट के अंदर आतंकियों के आकाओं के घर जमींदोज कर दिए गए। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति पर दुनिया का विश्वास बढ़ रहा है।”

नक्सलवाद पर बयान

प्रधानमंत्री ने कहा, “देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा तेजी से घट रहा है। जो क्षेत्र पहले रेड जोन थे, अब ग्रीन जोन बन रहे हैं। बंदूक के आगे संविधान की जीत हो रही है।”

सत्र को बताया गौरवपूर्ण

पीएम मोदी ने मानसून सत्र को “राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण सत्र” बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में संसद देश की प्रगति और गौरवगाथा का साक्षी बनेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.