Media24Media.com: #महिला गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #महिला गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label #महिला गिरफ्तार. Show all posts

अवैध सूदखोरी का बड़ा खेल बेनकाब, महिला गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। सुपेला क्षेत्र में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा उधार देकर प्रताड़ित करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला लोगों से 20 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक ब्याज वसूलती थी और रकम लौटाने के बाद भी उनके दस्तावेज वापस नहीं करती थी।


पुलिस के अनुसार, फरीद नगर निवासी रशीदा बानों ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुपेला निवासी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख लोगों को ब्याज पर पैसा उधार देती थी। इसके बदले वह उधार लेने वालों के जरूरी दस्तावेज और कागजात अपने पास रख लेती थी।

पीड़ितों का आरोप है कि पूरी रकम चुकाने के बाद भी आरोपी दस्तावेज वापस नहीं करती थी। दस्तावेज मांगने पर गाली-गलौज, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने ललिता हियाल, स्वाधिका रावत समेत कई अन्य लोगों को भी इसी तरह परेशान किया है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख (43 वर्ष) निवासी सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से ऊंचे ब्याज पर रकम उधार देकर लोगों के दस्तावेज अपने कब्जे में रखती थी। दस्तावेज लौटाने के नाम पर लोगों पर दबाव भी बनाया जाता था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उधारी लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज और कागजात जब्त किए हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह कर्ज दिया और कितने लोग उसकी धमकी का शिकार हुए।

एएसपी आनंद शुक्ला ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

 
 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.