Media24Media.com: #महासमुन्द जिला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #महासमुन्द जिला. Show all posts
Showing posts with label #महासमुन्द जिला. Show all posts

हटाए गए महासमुन्द के एडीएम और एसडीएम, एकतरफा रिलीव करने का आदेश जारी

No comments Document Thumbnail
आनंदराम पत्रकारश्री, महासमुन्दमहासमुन्द जिले में अतिवादी प्रशासनिक व्यवस्था के पर्याय बन चुके अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (ADM) और अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) को अंततः हटा दिया गया है। आज शाम जारी स्थानांतरण आदेश में (बिना योग्यता के, सीनियर अफसरों के होते हुए भी एडीएम बनकर बैठे) सुश्री नेहा कपूर और कथित राजनीतिक संरक्षण में एसडीएम बनकर अतिवादी कार्यवाही करने के लिए कुख्यात एसडीएम भागवत प्रसाद जायसवाल को महासमुन्द जिले से हटा दिया गया है। 
भागवत जायसवाल, एसडीएम-महासमुन्द

सूत्रों के अनुसार इन दोनों अधिकारियों की शिकायतें लगातार मिल रही थी। प्रेस क्लब महासमुन्द के मामले में भी कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर को भ्रमित करके इनके द्वारा नियम विरुद्ध जांच संस्थित कराई गई थी। समूचे मामले से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद इन दोनों अफसरों को जिले से हटाया गया है। 


नेताओं का था खुला संरक्षण


बताया गया है कि इन्हें सत्तारूढ़ दल के ही महासमुन्द के कुछ प्रभावशाली नेताओं का संरक्षण हासिल था। इसके चलते आम आदमी के साथ ये लोग निरंतर ज्यादती कर रहे थे। जिला अधिवक्ता संघ के आंदोलन के बावजूद एसडीएम को नहीं हटाया गया। इसे लेकर बार एसोसिएशन महासमुन्द के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में भी गहरी नाराजगी थी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए दर्जनभर भूमि स्वामियों को बिना मुआवजा दिए भूअर्जन की नियम विरुद्ध कार्यवाही को लेकर भी एसडीएम और प्रभारी भूअर्जन अधिकारी जायसवाल की किरकिरी हो रही है। उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश की अवज्ञा करते हुए प्रेस कार्यालय में की गई बलपूर्वक तोड़फोड़ की कार्यवाही पर भी जांच कार्यवाही संस्थित की जा चुकी है। जांच-कार्यवाही को प्रभावित करने का प्रयास भी इन अधिकारियों के द्वारा किए जाने की शिकायत को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया। गत दिनों रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और महासमुन्द प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने महासमुन्द में अफसरशाही से आम नागरिकों को हो रही परेशानियों की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी। 

यह है स्थानांतरण सूची :-






29 अगस्त तक होंगे एकपक्षीय कार्यमुक्त


सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। सभी को प्रस्तावित नवीन जिलों में पदस्थ किया गया है। इनमें महासमुन्द एसडीएम भागवत जायसवाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नेहा कपूर को नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश में 29 अगस्त तक एकपक्षीय कार्यमुक्त होने का आदेश है। साथ ही एक सितंबर से नवीन जिलों में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण कर अवगत कराने कहा गया है। 

Medical college mahasamund: इसी सत्र से होगी MBBS की पढ़ाई, श्रेय लेने मची होड़

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मेडिकल कॉलेज महासमुंद को एनएमसी से हरी झंडीमिल गई है। शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 100 सीट स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने को लेकर श्रेय लेने होड़ मच गई है। महासमुन्द सांसद चुन्नीलाल साहू के समर्थक जहाँ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट वाला फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर स्वीकृति के लिए सांसद को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं महासमुन्द विधायक कार्यालय से बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरा श्रेय विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर को दिए जाने का उल्लेख किया गया है।

विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक-महासमुन्द


 वस्तुस्थिति की जानकारी लेने पर मीडिया को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आकांक्षी जिला महासमुन्द में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति तो बहुत पहले ही केन्द्र सरकार से मिल चुकी है। औपचारिकताओ को पूरी करने में वर्षों लगा दिया गया। खामियों की जिम्मेदारी किसी भी नेता ने नहीं ली। अब, जब मेडिकल कॉलेज में सीटों की स्वीकृति मिली है, तब श्रेय लेने होड़ मची है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया के साथ सांसद चुन्नीलाल साहू


यह है विधायक कार्यालय से जारी 

 महासमुंद मेडिकल कॉलेज को अंततः नेशनल मेडिकल कमीशन एनएमसी से हरी झंडी मिल गई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के अथक प्रयास के चलते एनएमसी से सौ सीटों के लिए अनुमति मिली है। बताया जाता है कि इसी सत्र से यहां मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 





गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर शुरू से शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराते रहे हैं। इसी का परिणाम रहा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकी। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 325 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। पिछले सत्र में कुछ तकनीकी खामियों की वजह से मेडिकल कॉलेज महासमुंद को अनुमति नहीं मिल सकी थी। बाद इसके एनएमसी के नार्म्स को पूरा कराने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर लगातार मानीटरिंग करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के संर्पक में रहे। कॉलेज में सेटअप के साथ ही मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए राज्य शासन की ओर हॉस्पिटल का निर्धारण भी उनके अथक प्रयास के बाद किया गया। बाद इसके आज एनएमसी से मेडिकल कॉलेज महासमुंद के डीन को एक पत्र के माध्यम से सौ सीटों के संचालन के लिए अनुमति दी गई है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद के मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से अनुमति के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है। पिछले सत्र में कुछ कमियों के चलते एनएमसी से मान्यता नहीं मिल सकी। बाद इसके नार्म्स को लेकर कॉलेज प्रबंधन से लगातार संपर्क कर आवश्यक तैयारियां कराई गई। जिससे मेडिकल कॉलेज महासमुंद को एनएमसी के नार्म्स के मुताबिक आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की पहल की गई। नतीजतन आज शुक्रवार को एनएमसी ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज महासमुंद को सौ सीटों के लिए मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि इसी सत्र से कॉलेज में अध्यापन का कार्य शुरू हो जाएगा। 




Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

No comments Document Thumbnail
महासमुन्द। छत्तीसगढ़

महासमुन्द जिले के पिथौरा के समीप आज रात करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार सूमो वाहन ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस हादसे में सूमो वाहन सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान पिथौरा अस्पताल में मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल  हैं।

यह भी पढ़ें : –PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि, साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में सीधे जमा होंगे दो हजार

रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पिथौरा से डायल 112 की टीम तत्काल घटनास्थल NH-53 पर ग्राम टेका राजू ढाबा के पास पहुंची। जहां वाहन क्रमांक WB 60 J 5598 सूमो गोल्ड के चालक सहित तीन लोग मृत मिले। चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर सूमो वाहन रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। ट्रक क्रमांक सीजी 04 ML6117 के पीछे जोरदार टकराने से सूमो वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।

यह भी पढ़ें : –Horoscope Today 9 August 2020 : आज रविवार को क्या करें कि आपका दिन मंगलमय हो, जानें अपना राशिफल

पुलिस के अनुसार सूमो वाहन वाहन में कुल 9 व्यक्ति सवार थे। सभी वाहन के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। फंसे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया । घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सभी व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई थी, कोई भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। इनमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शेष 5 की हालत भी नाजुक है। सभी को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.