Media24Media.com: #महासमुंद जिला न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #महासमुंद जिला न्यूज. Show all posts
Showing posts with label #महासमुंद जिला न्यूज. Show all posts

महासमुंद : प्रदेश का मॉडल “कृष्ण कुंज”, वाकिंग ट्रेक, झूला और पेंटिंग है आकर्षण का केन्द्र

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। नगर पंचायत पिथौरा में विकसित कृष्ण कुंज प्रदेश के लिए एक मॉडल कृष्ण कुंज के रूप में विकसित किया गया है। यहां कृष्ण कुंज की अवधारणा को साकार किया गया है। पिथौरा के कृष्ण कुंज में 0.40 एकड़ क्षेत्र में 160 पौधें रोपे गए हैं। वाकिंग ट्रेक, झूला और दीवारों में मनमोहक चित्रांकन भी किया गया है। जिससे वास्तव में कृष्ण कुंज एक सुंदर वाटिका के रूप में नगर की पहचान के रूप में उभरा है। जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कृष्ण कुंज वृक्षारोपण कार्यक्रम की योजना राज्य के समस्त नगरीय निकायों में हरियाली बढ़ाने की पहल हेतु लागू किया गया है। जिसका उद्देश्य वन उद्यान विकसित कर सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी वृक्षों की अमूल्य विरासत का संरक्षण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत लोगों में हरियाली के प्रति आकर्षण बढ़ाना, प्रदूषण मुक्त हेतु प्राकृतिक वातावरण व सुंदरता उपलब्ध कराना है।

वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि इसी तारतम्य में महासमुंद वनमंडल के नगर पंचायत पिथौरा में कृष्णकुंज विकसित कर बरगद, पीपल, नीम और कदंब, रीठा, सिंदूरी, गुलमोहर, बेल, आंवला जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी 160 वृक्षों का रोपण किया गया है। राज्य शासन द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर विगत वर्ष कृष्ण कुंज योजना की शुरुआत की गई थी। जिले में नगरीय निकाय पिथौरा में वन विभाग द्वारा नगर के बीच में रिक्त स्थान को कृष्ण कुंज निर्माण के लिए चयन किया गया। यह पूरे राज्य के लिए एक मॉडल कृष्ण कुंज है। यहां वनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के औषधीय, फलदार एवं फूल वाले पौधों का रोपण किया गया है। वर्तमान में रोपित पौधे 7-8 फीट ऊंचाई के हो चुके हैं।

कृष्ण कुंज नाम के मुताबिक यहां धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए तीन मंदिरों का निर्माण भी किया गया है। जिसमें राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां लोग आस्था पूर्वक दर्शन और पूजा के लिए यहां पहुंचते हैं। कृष्ण कुंज को एक आकर्षक और पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी एक उद्यान के रूप में विकसित किया गया है।


CM Bhupesh Baghel : गढ़ों का गढ़ छत्तीसगढ़ की सराहाना, संपादक को दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। श्रीपुर एक्सप्रेस प्रकाशन की मासिक पत्रिका के मार्च अंक की कवर स्टोरी "गढ़ों का गढ़ छत्तीसगढ़" की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर सराहना की। छत्तीसगढ़ के प्राचीन छत्तीस गढ़ों पर केंद्रित इस अंक संयोजन के लिए उन्होंने संपादक आनंदराम साहू को बधाई दी। बिरकोनी (महासमुंद) में आयोजित यादव महासम्मेलन में इसकी प्रथम प्रति CM भूपेश बघेल को यादव समाज प्रदेशाध्यक्ष जगनीक यादव ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ के प्राचीन इतिहास और विद्वानों के अभिमत को गंभीर होकर पढ़ते रहे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आलेख की जानकारी देते हुए श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम साहू

पत्रिका का सरसरी तौर पर अध्ययन करने के बाद उन्होंने श्रीपुर एक्सप्रेस पत्रिका के संपादक व प्रेस क्लब महासमुंद अध्यक्ष आनंदराम साहू को मंच पर बुलाया। उन्होंने इस पत्रिका का विमोचन किया और चार सदस्यीय टीम में पत्रकार आनंदराम साहू, महेंद्र कुमार पटेल,  देवेंद्र ध्रुव, शेखर चंद्राकर द्वारा गढ़ यात्रा करने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 


गौरतलब है कि श्रीपुर एक्सप्रेस मासिक पत्रिका ने चार महीने में ही पाठकों के दिल में खास जगह बना ली है। पाठक इसके कलेवर से खासा प्रभावित हैं। कम समय में लोकप्रियता और निरंतर डिमांड से प्रकाशक उत्साहित हैं।  इसमें उल्लेखित ऐतिहासिक तथ्यों को संग्रहणीय बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ के गढ़ों पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी के कवरेज को खूब सराहा जा रहा है। 


 इस अंक के प्रमुख आकर्षण में  चाचा नेहरू के राह पर कका भूपेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की विलक्षण शिव प्रतिमाएं, रहस्यों और रोमांच का गढ़ सिंघनगढ़, सादा जीवन-उच्च विचार को समर्पित भारतीय नारी राखी, पटाया की एक रंगीन शाम, पक्षियों की है अपनी अलग दुनिया, सिरपुर के नामकरण की रोचक दास्तां आदि शामिल हैं। 

Mahasamund Crime : जोबा में मां-बेटी-बेटा की हत्या, जमीन विवाद बना काल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द: जिला मुख्यालय महासमुन्द से 17 किमी दूर जोबा गांव में आज सुबह तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में माँ-बेटी और बेटा शामिल हैं। हत्या की वजह जमीन विवाद है। वहीं चार अन्य घायल हैं। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बीएमओ डॉ विपिन रॉय ने बताया कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया जा रहा है।





आरोपी













यह भी पढ़ें : –आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल





तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव की यह घटना है। आज सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो लहूलुहान पड़े लोगों को देखा। पुलिस को सूचित किया। घायलों को 108 से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पारिवारिक जमीन विवाद पर हत्या की यह वारदात हुई है। 40 वर्षीय जागृति पति ओस कुमार, उसकी 16 साल की बेटी टीना और नौ साल का बेटा मनीष को मार डाला गया है। धारदार हथियार से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर तैनात किया गया है।





एक ही परिवार के चार घायल





मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं। इनमें मृतक जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की बुजुर्ग माता अनार बाई (65), और ओस कुमार के दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है।





















जागृति के पहले पति की हुई थी हत्या





गांव के जानकार सूत्रों का कहना है कि मृतका जागृति (40) की ओस कुमार दूसरा पति है। उसके पहले पति की भी हत्या हुई थी। जमीन-जायदाद को लेकर किस तरह का विवाद था? आए दिन आपस में झगड़ा होता था। सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल, पुलिस मार्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.