Media24Media.com: #महादेव मंदिर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #महादेव मंदिर. Show all posts
Showing posts with label #महादेव मंदिर. Show all posts

मंदिर में देर रात चोरी, दानपेटी उठाकर फरार - CCTV में कैद वारदात

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। शहर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।


सरिया से तोड़ा ताला, सीधे दानपेटी पर हाथ

जानकारी के अनुसार देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास का जायजा लिया, फिर लोहे की रॉड (सरिया) से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर घुसा और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी।

कुछ ही मिनटों में वारदात

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने बेहद कम समय में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया।

सुबह खुला राज

सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और गायब दानपेटी देखकर हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.