Media24Media.com: #मरणोपरांत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मरणोपरांत. Show all posts
Showing posts with label #मरणोपरांत. Show all posts

80 वर्षीय अर्जुन की आंखो से दो लोगों को मिलेगी रोशनी, भिलाई में बुजुर्ग द्वारा नेत्रदान की लोग कर रहे हैं सराहना

No comments Document Thumbnail

 आरंग। बुधवार को ग्राम भिलाई निवासी 80 वर्षीय अर्जुन लाल साहू का निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने बताया अर्जुन ने बहुत पहले से ही नेत्रदान की इच्छा जताई थी। मरणोपरांत उनके परिवार जनों ने नेत्रदान के लिए आरंग स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया नेत्र सहायक अधिकारी सालिक नौरंगे ने तत्काल बीएमओ डॉ विजय लक्ष्मी अनंत को जानकारी दी और जिला अंधत्व शाखा की मदद से जिला स्वास्थ्य विभाग जिला सहायक नोडल अंधत्व राजेंद्र यादव एवं वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी एस.पी देवांगन तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आरंग डॉ रामनारायण दास सहित डॉक्टर्स की टीम ग्राम भिलाई पहुंच कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।


डाक्टरो ने उनके परिवार जनों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा -
अर्जुन की आंखो से अब कोई दो जरूरत मंदों की आंखों को रोशनी मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया वर्षों पहले कुछ ग्रामीणों ने किसान नेता पारसनाथ साहू के पिता स्वर्गीय चुंबक लाल साहू के मृत्युपरांत नेत्रदान के समय कई ग्रामीणों ने नेत्रदान का संकल्प लिया था। जिसमें अर्जुन साहू भी शामिल था।

ज्ञात हो कि अर्जुन साहू के पिता सोनसिंग साहू भी नेत्रदान किया था।इस तरह दो पीढ़ीयों द्वारा नेत्रदान किया गया।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस अवसर पर जनपद सदस्य किरण मनीष साहू,किसान नेता पारसनाथ साहू, गिरधारी साहू ,टी आर साहू,धनेश साहू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रामनारायण दास, जिला सहायक नोडल राजेंद्र यादव नेत्र सहायक अधिकारी एस.पी देवांगन, सालिक नौरंगे,अन्नपूर्णा वर्मा, सहित बड़ी संख्या ग्रामीण व साहू परिवार की लोगों की उपस्थिति रही!

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.