Media24Media.com: #मजदूरों की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मजदूरों की मौत. Show all posts
Showing posts with label #मजदूरों की मौत. Show all posts

CG NEWS : मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; दो अन्य घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रावन में गुरुवार को एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढहने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा मकान की नींव खुदाई के दौरान हुआ, जब साइड की कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई और चारों मजदूर मलबे की चपेट में आ गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुदेव नामक डॉक्टर के मकान में नींव का काम चल रहा था। इसी दौरान कमल नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड़ मलबे के नीचे दब गए। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

हादसे में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। मृतक ईश्वरी गायकवाड़ के भाई ने बताया कि पहले उन्हें धमधा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान स्थिति गंभीर होने पर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उसकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस डॉक्टर के यहाँ निर्माण कार्य हो रहा था, वह हादसे के बाद मौके पर नहीं आया और न ही परिवार से संपर्क किया। परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.