Media24Media.com: #मंत्री विजय शर्मा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मंत्री विजय शर्मा. Show all posts
Showing posts with label #मंत्री विजय शर्मा. Show all posts

कवर्धा विवाद पर गृह मंत्री का बयान: दुर्गा माता का स्थान तय रहेगा, परंपरा नहीं टूटेगी

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा। दुर्गा पंडाल को लेकर दो समुदायों के बीच भड़के विवाद के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने साफ किया कि माता का स्थान वहीं रहेगा जहां वर्षों से स्थापना होती आई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने तुरंत दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत से मामला सुलझाया है।


पंडाल को लेकर टकराव

कामठी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में गोंडवाना पार्टी समर्थकों ने पंडाल उखाड़कर मंदिर की बाउंड्रीवाल पर ताला लगा दिया। इसके विरोध में दुर्गा समिति के लोग सामने आए तो पुलिस के साथ झड़प हो गई और कई लोग घायल हुए।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। कलेक्टर गोपाल वर्मा और एसपी धर्मेंद्र छवई ने आश्वासन दिया कि परंपरा के अनुसार दुर्गा स्थापना होगी और किसी को धार्मिक आयोजन रोकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अन्य मुद्दों पर बयान

नक्सली पत्र पर प्रतिक्रिया: गृह मंत्री ने अपील की कि नक्सली सिविलियन किलिंग बंद करें और आईडी हटाने के कदम उठाएँ ताकि आमजन, जानवर और जवान सुरक्षित रहें।

GST 2.0 रिफॉर्म: अब 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू होंगे। टैक्सपेयर्स की संख्या 65 लाख से बढ़कर 1.5 करोड़ हो गई है। ग्रामीण दुकानदारों को जागरूक करने अभियान चलाया जाएगा।

डायल 112 विवाद: वाहन चालकों के वेतन विवाद का समाधान निकालने के लिए विभाग को आदेश जारी किए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.