Media24Media.com: #मंगलसूत्र छीनकर फरार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #मंगलसूत्र छीनकर फरार. Show all posts
Showing posts with label #मंगलसूत्र छीनकर फरार. Show all posts

CG NEWS : महिला से मंगलसूत्र चोरी कर भाग रहीं तीन आरोपी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। उसलापुर ओवरब्रिज के पास एक महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो रही तीन महिलाओं को सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।


सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि पीड़िता मनीषा सोनी, निवासी अटल आवास सकरी, पेशे से एलआईसी एजेंट हैं। वह अपने पति नर्मदा प्रसाद सोनी के साथ ऑटो से बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। ऑटो उनके पति ही चला रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में पांच महिलाओं ने ऑटो को हाथ देकर रोका और नेहरू चौक जाने की बात कही। ऑटो में बैठने के बाद उसलापुर ओवरब्रिज के पास अचानक एक महिला ने पीछे से मनीषा के बाल खींचे और सीट बदलने को कहा, जबकि दूसरी महिला ने उन्हें बीच वाली सीट पर बैठने के लिए मजबूर किया।

सीट बदलते ही कुछ ही पलों में मनीषा के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत अपने पति को ऑटो रोकने के लिए कहा और शोर मचाया। इसके बाद आरोपी महिलाएं ऑटो से उतरकर उसलापुर रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकलीं।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए कुछ ही देर में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रचना गिरी गोस्वामी (25) एवं रजन गिरी गोस्वामी (32) निवासी महेशपुरमुरा, थाना जय नगर, जिला सूरजपुर तथा कौशिल्या गिरी गोस्वामी (30) निवासी पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.