Media24Media.com: #भारतीय दूतावास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भारतीय दूतावास. Show all posts
Showing posts with label #भारतीय दूतावास. Show all posts

भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी: 15 की मौत की खबर, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली/हनोई। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक पर्यटक नाव पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।


स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि, मृतकों में कितने भारतीय नागरिक शामिल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त नाव में 24 भारतीय पर्यटक सवार थे। एक पर्यटक श्रीनिवास के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के 105 पर्यटक वियतनाम भ्रमण पर गए थे। इनमें से 24 लोग इस नाव में सवार थे। बताया गया है कि नाव में आंध्र प्रदेश के पांच और तमिलनाडु के 17 पर्यटक थे। आंध्र प्रदेश के दो पर्यटक सुरक्षित बताए गए हैं, जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु के भी कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारतीय दूतावास ने जारी बयान में कहा कि फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की दुखद घटना हुई है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी है और घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। प्रभावित परिवार जानकारी के लिए +84-362817930, +84-915523714 और +84-334520414 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, हनोई स्थित कंट्रोल रूम के लिए +84-913089165 नंबर जारी किया गया है।

प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान - मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक-कला ने विदेश की भूमि पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम में NACHA (North America Chhattisgarh Association) के बे एरिया चैप्टर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य को समर्पित एक आकर्षक स्टॉल लगाया, जिसमें राज्य के विशिष्ट उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और पारंपरिक आभूषणों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और हस्तशिल्प की विविधता को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने अत्यंत सराहा।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का मनमोहक प्रदर्शन, जिसने वहां मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय और अन्य देशों के प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रस्तुत यह लोकनृत्य न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उसने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की आत्मा को भी सजीव कर दिया।


NACHA के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और लोक परंपरा को विश्व के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़वासी अपने मूल राज्य की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस आयोजन ने उन्हें अपनी जड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सशक्त अवसर प्रदान किया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने NACHA बे एरिया चैप्टर के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के “सांस्कृतिक राजदूत” हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मूल्यों को पूरी दुनिया में स्थापित कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.