Media24Media.com: #भारतीय जनता पार्टी#पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भारतीय जनता पार्टी#पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव. Show all posts
Showing posts with label #भारतीय जनता पार्टी#पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव. Show all posts

सिंहदेव अफवाह फैलाकर देश और प्रदेश को भ्रमित कर रहे : सांसद संतोष पाण्डेय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए सिंहदेव पर अफवाह फैलाकर देश व प्रदेश को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।


पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन की विरोधी रही है। रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल विधि मंत्री रहते हुए बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की ओर से वकालत करते थे। आज कांग्रेसी किस मुँह से बात करते हैं? राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्टालिन, प्रियंक खड़गे और इन्हीं की पार्टी ने सनातन को मच्छर, डेंगू, बीमारी कहकर गाली दी है। अब सिंहदेव अफवाह फैलाने में लगे हैं। कोरोना की महामारी में भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर सिंहदेव ने प्रश्न खड़ा किया था कि इस वैक्सीन में एक्सपायरी डेट नहीं लिखी है, इसको लगाने से लोग नपुंसक हो जाएंगे। आज सिंहदेव किस मुँह से बात कर रहे हैं? सिंहदेव पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद का समर्थन करते हैं, हमारे मान-बिंदुओं को अपमानित करते हैं, हमारे साधु-संतों का अपमान करते हैं।

पाण्डेय ने कहा कि आज हमको गर्व है कि पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन सुनने और शिव-भक्ति के लिए गाँव-गाँव, गली-गली में आबाल-वृद्ध नर-नारी उमड़ पड़े हैं। हमें गर्व है कि धीरेंद्र शास्त्री भगवान बागेश्वर धाम की महिमा बता रहे हैं। उन्होंने सनातन को जागृत करने का काम किया है और सिंहदेव उन पर प्रश्न खड़ा करते हैं।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने शुक्रवार को यहाँ पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि तुष्टीकरण कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। शाहबानो प्रकरण में बैक फुट में जाने वाले और तुष्टीकरण के जरिए वोट की राजनीति करने वाले फालतू बातें करना बंद करें।

पाण्डेय ने सिंहदेव से प्रश्न कर यह जवाब देने कहा कि अम्बिकापुर में माता भवानी मंदिर के नाम पर आने वाला सारा चढ़ावा कहाँ जाता है? अम्बिकापुर की जनता यह जानती है। जब बमलेश्वरी में ट्रस्ट बना है, कुटीरगढ़ में ट्रस्ट बना है रतनपुर के महामाया मंदिर में ट्रस्ट बना है तो अम्बिकापुर के मंदिर में भी एक ट्रस्ट बनाकर उसे ट्रस्ट को सौंपा जाए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.