Media24Media.com: #भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन. Show all posts
Showing posts with label #भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन. Show all posts

ISRO चीफ का ऐलान : 2026 तक तैयार होगा देश का दूसरा लॉन्चपैड

No comments Document Thumbnail

 Kulasekarapattinam Launch Complex : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख वी. नारायणन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में देश का दूसरा प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार हो जाएगा। इस अंतरिक्ष केंद्र से हर साल 20 से 25 रॉकेट प्रक्षेपण संभव होंगे।


दूसरा बड़ा लॉन्चपैड

परिसर का निर्माण 2300 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है।
श्रीहरिकोटा के बाद यह देश का दूसरा बड़ा प्रक्षेपण स्थल होगा।
यहां से लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) के जरिए 500 किलो तक पेलोड को 400 किमी ऊंचाई तक भेजा जा सकेगा।

क्या कहा ISRO चीफ ने?

नारायणन ने कहा - “हमारा लक्ष्य दिसंबर 2026 तक काम पूरा करना है। अगले साल के अंत तक यहां से रॉकेट प्रक्षेपण की योजना है। सालाना 20-25 उपग्रह प्रक्षेपण होंगे। प्रक्षेपण तिथि की घोषणा प्रधानमंत्री उचित समय पर करेंगे।”

पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में कुलशेखरपट्टिनम स्थित इस SSLV Launch Complex (SLC) की आधारशिला रखी थी।

यह केंद्र मुख्य रूप से छोटे और वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण के लिए बनाया जा रहा है।

जबकि PSLV और GSLV जैसे भारी रॉकेट श्रीहरिकोटा से ही प्रक्षेपित किए जाएंगे। (Kulasekarapattinam Launch Complex )

एक्सिओम मिशन-4 की लॉन्चिंग 22 जून 2025 को संभावित, इसरो ने दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

 एक्सिओम मिशन-4 के प्रक्षेपण (लॉन्चिंग) की नई संभावित सामने आ गई है। संभावित लॉन्च तिथि 22 जून हो सकती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज बुधवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी देते हुए कुछ महत्वपूर्ण ब्योरा जारी किया है।


इसरो ने लिखा- लॉन्च टाइमलाइन के बारे में एक्सिओम स्पेस के साथ विस्तृत चर्चा की

इसरो ने लिखा है, ”इसरो, पोलैंड और हंगरी की टीमों ने एक्सिओम मिशन -4 की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के बारे में एक्सिओम स्पेस के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद, एक्सिओम स्पेस ने कई तत्परता मापदंडों का आकलन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और स्पेसएक्स के साथ परामर्श किया।”

इसरो ने एक्स पर बताया कि स्पेसएक्स फाल्कन-9 लॉन्च वाहन, ड्रैगन अंतरिक्ष यान की तत्परता की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के ज्वेज्दा मॉड्यूल में मरम्मत, चढ़ाई गलियारे की मौसम की स्थिति और संगरोध में चालक दल के स्वास्थ्य और तैयारियों के आधार पर एक्सिओम स्पेस ने सूचित किया है कि अगली संभावित लॉन्च तिथि 22 जून 2025 है।”

एक्सिओम मिशन-4 की खास बात

एक्सिओम मिशन-4 की खास बात यह है कि नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान की निदेशक पैगी व्हिटसन वाणिज्यिक मिशन की कमान संभालेंगी, जबकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम करेंगे।

दो मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी परियोजना अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की और हंगरी के टिबोर कपू हैं। चालक दल फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से फाल्कन-9 पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर उड़ान भरेगा। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.