Media24Media.com: #भाजपा सरकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भाजपा सरकार. Show all posts
Showing posts with label #भाजपा सरकार. Show all posts

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन और अंत्योदय का संकल्प हो रहा सिद्ध : किरण देव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मात्र 10 माह 4 दिनों की अल्प अवधि में 5 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कर देश में सर्वाधिक आवास बनाने का राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने पर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रभावी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि बताया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने औसतन प्रतिदिन 1600 से अधिक आवासों का निर्माण कर देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रारंभ से अब तक पहली बार छत्तीसगढ़ ने किसी एक वित्तीय वर्ष में इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराई है। यह राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, मजबूत प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में जिलों और जनपद पंचायतों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि बिलासपुर जिले में 29,235, महासमुंद में 27,224, बलरामपुर में 27,012, कोरबा में 26,839 और रायगढ़ में 26,707 आवासों का निर्माण किया गया। वहीं मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली और जैजैपुर जैसी जनपद पंचायतों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा, जहां प्रत्येक जनपद में 7,500 से अधिक आवास पूर्ण किए गए हैं।

किरण देव ने इस उपलब्धि को गरीबों के सम्मान और समावेशी विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लिए प्रधानमंत्री आवास केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नींव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने आवास निर्माण को आजीविका, कौशल प्रशिक्षण और महिला सशक्तीकरण से जोड़कर इसे समग्र विकास का सशक्त माध्यम बनाया है।

उन्होंने कहा कि यह कीर्तिमान छत्तीसगढ़ की सुशासन आधारित विकास नीति की सफलता को दर्शाता है। पूर्व की बाधाओं को पार करते हुए साय सरकार ने ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसके परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ समावेशी और सतत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, भाजपा सरकार में नक्सली कर रहे आत्मसमर्पण: पुरंदर मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रदेश और राष्ट्रीय घटनाओं पर तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के आठ साल के कार्यकाल में एक भी नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर सका, जबकि अब भाजपा सरकार में गृह मंत्री विजय शर्मा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के परिजनों से मिलकर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।


मिश्रा ने कहा कि “कांग्रेस शासन में नक्सलवाद फलता-फूलता रहा, जबकि भाजपा सरकार शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।” उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “कांग्रेस नक्सलियों से मिलकर छत्तीसगढ़ को बर्बाद करना चाहती थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।”

दिल्ली धमाके पर सख्त रुख

दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर विधायक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाकर नहीं चल सकता। उन्होंने कहा — “जो भी दोषी होगा, उसे उसके अपराध का परिणाम भुगतना पड़ेगा।” मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि “जहां भी देश में बड़ी आपराधिक घटनाएं होती हैं, वहां किसी न किसी रूप में कांग्रेस की संलिप्तता सामने आती है।”

धान खरीदी को लेकर कही बात

धान खरीदी को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर विधायक मिश्रा ने कहा कि “सरकार किसानों की शुभचिंतक है। तय तारीख पर ही धान खरीदी शुरू होगी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न होगी।”

उन्होंने कहा कि “हड़तालें लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सरकार किसानों के हित में हर कदम सोच-समझकर उठा रही है।”

कांग्रेस संगठन पर कसा तंज

कांग्रेस संगठन को लेकर भी विधायक मिश्रा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा — “यह हमारा सौभाग्य होगा जब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।” मिश्रा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में ही कांग्रेस को महीनों लग गए, अब शायद सीधे राहुल गांधी जिला अध्यक्षों की घोषणा करेंगे।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.