Media24Media.com: #भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label #भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली/ रायपुर : नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया।


अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि आज नवा रायपुर में इस सपने का साकार होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों और राज्य के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र नई पीढ़ी की उड़ान की शुरुआत है, जो छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष विज्ञान के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और राज्य के युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा। अब छत्तीसगढ़ के युवा भी इसरो, नासा सहित वैश्विक मंचों पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण किया था, जहां से उन्हें छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने की प्रेरणा मिली थी। इसी क्रम में 08/09/2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में रायपुर में स्पेस लैब एवं सिम्युलेटर स्थापित करने का आग्रह किया था। साथ ही लोकसभा में नियम 377 के तहत इस महत्वपूर्ण विषय को उठाकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

जिसके बाद 18 नवंबर 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र के माध्यम से रायपुर में सिम्युलेटर सहित एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी थी।

टैक्स समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ उपयोगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी रायपुर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर पालिक निगम की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। करीब 4 घंटे चली इस मैराथन बैठक में रायपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई।


जवाबदेही सुनिश्चित, बहानेबाजी खत्म
सांसद अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि यह स्वीकार्य नहीं कि “यह काम स्मार्ट सिटी ने कराया, निगम को जानकारी नहीं।” राजधानी में होने वाले हर विकास कार्य की जानकारी और उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होनी चाहिए, ताकि जनता को जवाब दिया जा सके।

निगम का मकसद जनता को सुविधा देना
उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी, नालियों और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देना है, न कि राजस्व कमाने को प्राथमिकता बनाना। हर परियोजना का केंद्र नागरिक सुविधा होनी चाहिए।

गर्मी के मौसम में पेयजल की कमी और बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बड़े बुनियादी ढांचे जैसे नाले, नलियां, सड़क और पाइपलाइन का एक साथ सर्वे कर समन्वित योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। जिससे पेयजल और जलभराव की समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि, योजना केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न उठे।

अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर सख्ती
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने
शहर में बढ़ते अवैध निर्माण और बिना अनुमति की कॉलोनियों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल सौंदर्य बिगाड़ने का मामला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी दबाव डालता है। उन्होंने रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ तत्काल करवाई की मांग की।

सड़क पर अवैध कब्जा शहर के लिए नासूर

फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण को खत्म करने के लिए निगम को अभियान चलाना चाहिए। दोषियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों हों।

त्योहारी सीजन की अग्रिम तैयारी

त्योहारी मौसम में भीड़ और आवाजाही बढ़ जाती है। इसके लिए अभी से सफाई, रोशनी, यातायात व्यवस्था और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा की योजना बनाई जाए।

खुले में मीट बिक्री पर रोक

शहर में खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगे, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का पालन हो सके। साथ ही, मानकयुक्त स्लॉटर हाउस की स्थापना की जाए।

जोन स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निर्देश दिए कि, निगम मुख्यालय को प्रत्येक जोन को उसके क्षेत्र के काम की संपूर्ण जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करानी होगी। पार्षदों को छोटी-छोटी बातों के लिए मुख्यालय न आना पड़े, उन्हें जोन कार्यालय से ही समाधान मिले। जोनों को अधिक अधिकार और संसाधन दिए जाए टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

20 लाख रुपये तक के टेंडर जोन से ही जारी हों, ताकि काम जल्दी हो।
घरों पर गलत नोटिस लगाने की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए सांसद अग्रवाल। ने नोटिस देकर उसकी रसीद लेने के निर्देश दिए। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या के लिए जोनों को अधिक संसाधन और अधिकार दिए जाएं।

नगर निगम में टैक्स विवाद के समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ उपयोगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

राजधानी रायपुर में नगर निगम टैक्स को लेकर नागरिकों और निगम, दोनों के सामने समस्या बनी हुई है। मौजूदा व्यवस्था में जहां जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, वहीं निगम को भी समय पर पूरा राजस्व नहीं मिल पाता, जिससे विकास कार्यों में बाधा आती है।

इस स्थिति को देखते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना से नागरिक एकमुश्त राशि जमा कर टैक्स विवाद से मुक्त हो सकेंगे और निगम को भी तत्काल राजस्व प्राप्त होगा, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी।

सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि योजना पारदर्शी, सरल और जनहितकारी होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “वार्ड मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत बनेगा। रायपुर के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में राजधानी को देश के आदर्श शहरों में शामिल करने का हमारा लक्ष्य है।

बैठक में महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, निगम आयुक्त विश्वदीप, जोन कमिश्नर और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भव्य आयोजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज एकात्म परिसर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी" का उद्घाटन किया।


सांसद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष हर आम नागरिक के जीवन में खुशहाली, सम्मान और सुरक्षा लाने वाले रहे हैं।

गरीबों को पक्के मकान, किसानों को तिगुनी आय, महिलाओं को सशक्तिकरण, युवाओं को नए अवसर, और देश को आत्मनिर्भरता यही इन वर्षों की असली उपलब्धियाँ हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जन-जन तक विकास और विश्वास पहुंचाया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है। सामरिक सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद की समाप्ति जैसे बड़े कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व में सफल हो रहे हैं। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है।

हम पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित रायपुर में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे रामसेतु बनाने में गिलहरी का योगदान था, वैसे ही प्रत्येक नागरिक का योगदान राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, निगम-मंडल के अध्यक्षगण, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, व्यापारी वर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को "विकसित भारत 2047" के संकल्प की शपथ भी दिलाई।

सांसद के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर बृजमोहन अग्रवाल को दी बधाई

इस अवसर पर, सांसद बनने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता ने बृजमोहन अग्रवाल को बधाई दी उनका गाजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.