Media24Media.com: #भाजपा का सहयोग केंद्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भाजपा का सहयोग केंद्र. Show all posts
Showing posts with label #भाजपा का सहयोग केंद्र. Show all posts

ठाकरे परिसर में फिर शुरू होगा भाजपा का सहयोग केंद्र, 3 फरवरी से मंत्री सुनेंगे जनता की समस्याएं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश के भाजपा मंत्रियों द्वारा जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए शुरू किया गया सहयोग केंद्र एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। यह सहयोग केंद्र रायपुर स्थित ठाकरे परिसर में 3 फरवरी से दोबारा शुरू होगा, जहां प्रदेश के मंत्री बारी-बारी से उपस्थित रहकर क्षेत्रीय और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई करेंगे।


इस पहल की शुरुआत वर्ष 2024 में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने तथा त्वरित समाधान के उद्देश्य से की गई थी। शुरुआती दौर में इस व्यवस्था को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन कुछ समय बाद यह सहयोग केंद्र बंद कर दिया गया।

इसके बाद कार्यकर्ता और आमजन लंबे समय से इसके दोबारा शुरू होने की मांग कर रहे थे। बीते वर्ष अक्टूबर में सहयोग केंद्र पुनः खोला गया, लेकिन यह केवल दो सप्ताह तक ही संचालित हो सका। इस अवधि में मंत्रियों के पास एक हजार से अधिक शिकायतें और मांगें पहुंचीं, जिनमें से करीब आधी समस्याओं का त्वरित समाधान कर दिया गया था।

दीपावली पर्व को देखते हुए सहयोग केंद्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर इसके शुरू होने से कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.