Media24Media.com: #भाजपा #भाजपा स्थापना दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भाजपा #भाजपा स्थापना दिवस. Show all posts
Showing posts with label #भाजपा #भाजपा स्थापना दिवस. Show all posts

भाजपा स्थापना दिवस पर CM साय का संदेश: संगठन की ताकत से जीतेंगे चुनाव, बंगाल में बदलाव तय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी आधार पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और विचारों से प्रेरणा लेकर सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अमित जोगी को मिली आजीवन कारावास की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “देर से आया, लेकिन दुरुस्त फैसला है,” और इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

वहीं, पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव का माहौल बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा को जनसमर्थन मिलेगा और राज्य में परिवर्तन संभव होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.