Media24Media.com: #भर्ती प्रक्रिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भर्ती प्रक्रिया. Show all posts
Showing posts with label #भर्ती प्रक्रिया. Show all posts

CG आरक्षक भर्ती में बड़ा बवाल! कम नंबर वालों का चयन, हाईकोर्ट पहुँचे सैकड़ों अभ्यर्थी

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। चयन सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी गुरुवार को याचिका दायर करने बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कई जिलों में एक ही श्रेणी में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया, जबकि अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया।


अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ जिलों में एक ही अभ्यर्थी का नाम सामान्य और ओबीसी दोनों वर्गों की प्रतीक्षा सूची में पाया गया है। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए।

शिकायतों पर गृह मंत्री का बयान

भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों की शिकायतों के लिए प्रत्येक जिले के एसपी कार्यालय में व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अंकों के प्रदर्शन को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। सामान्यतः यूपीएससी पैटर्न के अनुसार अंक सार्वजनिक नहीं किए जाते, लेकिन शिकायतों के बाद नौ परीक्षा केंद्रों के अंकों को जारी किया गया है।

क्यूआर कोड के जरिए भी उपलब्ध जानकारी

गृह मंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। क्यूआर कोड के माध्यम से अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयन सूची और जिलेवार विवरण देख सकते हैं।

नियुक्ति पर रोक की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन सूची में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जब तक जांच पूरी न हो, तब तक किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी न किया जाए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.