Media24Media.com: #भगवान श्रीकृष्ण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भगवान श्रीकृष्ण. Show all posts
Showing posts with label #भगवान श्रीकृष्ण. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा — गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण — को जीवंत रखती है।

अगस्त 2025 व्रत-त्योहार कैलेंडर: एक नजर में देखें सभी खास तारीखें

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। अगस्त का महीना इस बार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष रहने वाला है। हर साल की तरह 2025 में भी यह महीना कई पवित्र पर्वों, व्रतों और तीज-त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने विशेष रूप से भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश से जुड़े पर्व मनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए यह महीना पूजा-पाठ, व्रत और भक्तिभाव में डूबने का उत्तम अवसर है।


इस बार अगस्त में कई बड़े पर्व एक-दूसरे के समीप पड़ रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। नीचे हम अगस्त 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची दे रहे हैं, ताकि आप पहले से ही तैयारियां कर सकें।

अगस्त 2025 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार:

1 अगस्‍त 2025 दुर्गाष्‍टमी
4 अगस्‍त 2025 सावन का आखिरी सोमवार
5 अगस्‍त 2025 पुत्रदा एकादशी
6 अगस्‍त 2025 प्रदोष व्रत
8 अगस्‍त 2025 वरलक्ष्‍मी व्रत
9 अगस्‍त 2025 रक्षाबंधन
10 अगस्‍त 2025 गायत्री जापम
12 अगस्‍त 2025 कजली तीज
14 अगस्‍त 2025 बलराम जयंती
16 अगस्‍त 2025 जन्‍माष्‍टमी
17 अगस्‍त 2025 सिंह संक्रंति
19 अगस्‍त 2025 अजा एकादशी
20 अगस्‍त 2025 प्रदोष व्रत
21 अगस्‍त 2025 मासिक शिवरात्रि
22 अगस्‍त 2025 पिठोरी अमावस्‍या
23 अगस्‍त 2025 भाद्रपद अमावस्‍या
25 अगस्‍त 2025 वराह जयंती
26 अगस्‍त 2025 हरतालिका तीज
27 अगस्‍त 2025 गणेश चतुर्थी
30 अगस्‍त 2025 ललिता सप्‍तमी
31 अगस्‍त 2025 राधा अष्‍टमी, महालक्ष्‍मी व्रत प्रारंभ

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.