Media24Media.com: #भगवान शंकर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #भगवान शंकर. Show all posts
Showing posts with label #भगवान शंकर. Show all posts

CG NEWS : महाशिवरात्रि बारात हत्याकांड: मुख्य आरोपी के अवैध होटल पर चला बुलडोजर

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। महाशिवरात्रि की बारात में युवक की हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया। मामला Bhilai के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर की बारात निकाली जा रही थी। धार्मिक आयोजन में शामिल क्षय कुमार गोड उर्फ नानू पर पुराने विवाद के चलते आरोपी मनीष देशमुख और उसके छह साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। लगातार वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

अवैध कब्जे पर कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित कर रखा था। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम दुर्ग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.