Media24Media.com: #ब्लैकमेलिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ब्लैकमेलिंग. Show all posts
Showing posts with label #ब्लैकमेलिंग. Show all posts

आईजी रतनलाल डांगी का पलटवार, महिला के खिलाफ दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की शिकायत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी पर एक महिला ने 15 अक्टूबर को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।


अब इस मामले में आईजी डांगी ने भी पलटवार करते हुए महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई है। डांगी का कहना है कि यह “उन्हें बदनाम करने की एक साज़िश” है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगी।

7 साल पुराना मामला

महिला की शिकायत के अनुसार मामला साल 2017 से जुड़ा है, जब वह पहली बार रतनलाल डांगी के संपर्क में आई थी. उस समय डांगी कोरबा जिले के एसपी थे. महिला का आरोप है कि इसके बाद भी जब डांगी सरगुजा और बिलासपुर के आईजी बने, तो उसका शारीरिक शोषण जारी रहा।

उसने आरोप लगाया कि डांगी अपनी पत्नी की गैरहाजिरी में उसे बंगले पर बुलाते थे. जब उसका तबादला चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में हुआ, तब भी उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए उत्पीड़न जारी रखा. महिला का कहना है कि जब उसने दूरी बनाने की कोशिश की तो डांगी ने धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो उसके पति का तबादला नक्सल क्षेत्र में कर दिया जाएगा. इसी डर से वह अब तक चुप रही।

IG रतनलाल डांगी का पक्ष

दूसरी ओर, आईजी रतनलाल डांगी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि महिला उन्हें साजिश के तहत ब्लैकमेल कर रही है. डांगी ने बताया कि उन्होंने खुद ही 15 अक्टूबर 2025 को डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें महिला की ब्लैकमेलिंग का उल्लेख किया गया था। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.