Media24Media.com: #बुजुर्ग महिला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बुजुर्ग महिला. Show all posts
Showing posts with label #बुजुर्ग महिला. Show all posts

बिलासपुर में खूनी तांडव: बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या, 7 को तलवार से काटा

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज और बेहद क्रूर वारदात सामने आई है। रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना की वजह अवैध संबंध का शक बताया जा रहा है। आरोपियों को संदेह था कि उनकी पत्नी का शेख सलीम नामक युवक के साथ संबंध है। इसी शक के चलते तीन आरोपी तलवार लेकर सलीम के घर पहुंचे, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था।

घर में घुसकर परिजनों पर हमला

सलीम के नहीं मिलने पर आरोपियों ने घर में मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर दिया। जो भी सामने आया, उस पर तलवार से वार किया गया। हमले में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसकी आंख निकाल ली गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

घायल छात्रा ने सुनाई आपबीती

हमले में घायल एक छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने लोगों पर इस तरह हमला किया जैसे जानवरों को काटा जाता है। उसने बताया कि उसकी दादी की हत्या कर दी गई, भाई का चेहरा गंभीर रूप से घायल हुआ है और चाची पर भी हमला किया गया।

आरोपियों ने किया सरेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.