Media24Media.com: #बीजेपी नेता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बीजेपी नेता. Show all posts
Showing posts with label #बीजेपी नेता. Show all posts

बंगाल में सनसनी: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

No comments Document Thumbnail

 सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में हुई। हमले में कार चालक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।


करीब से मारी गई गोलियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ पर मध्यमग्राम के दोहड़िया इलाके के पास हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं।

चंद्रनाथ कार की जिस ओर बैठे थे, उसी तरफ निशाना बनाकर फायरिंग की गई। उनके सीने में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे ड्राइवर को भी गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार पर दिखे गोलियों के निशान

घटना के बाद सामने आई कार की तस्वीरों में शीशों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। पिछले करीब पांच वर्षों से वह उनके निजी और राजनीतिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनावी अभियान और बैठकों के प्रबंधन में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी।

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए आरोप

घटना को लेकर बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनावी हार के बाद राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी राजनीतिक एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इलाके में तनाव, जांच तेज

वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी भी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए।

 
 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.