Media24Media.com: #बिहान योजना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बिहान योजना. Show all posts
Showing posts with label #बिहान योजना. Show all posts

बिहान योजना से बदली सिवनी की रूखमणी पाण्डेय की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’ और महिला आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत लखपति दीदी पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम दे रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम सिवनी निवासी रूखमणी पाण्डेय ने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है। कभी पूर्णतः घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली रूखमणी पाण्डेय आज प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये की नियमित आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

कोरोना काल एवं लॉकडाउन के दौरान पशुपालन व्यवसाय में हुए आर्थिक नुकसान के बाद परिवार की आय का प्रमुख स्रोत प्रभावित हुआ, जिससे आर्थिक चुनौतियां बढ़ीं। इस कठिन समय में रूखमणी पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

आरबीके दीदी के सहयोग से ग्राम सिवनी में महिलाओं को संगठित कर उन्होंने ‘जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह’ का गठन किया। 25 फरवरी 2020 को गठित यह समूह उन्नति महिला ग्राम संगठन सिवनी तथा बिहान महिला क्लस्टर संगठन कुरदा से संबद्ध है। समूह के माध्यम से बैंक लिंकेज के तहत एक लाख रुपये का ऋण तथा अतिरिक्त समूह ऋण प्राप्त कर उन्होंने पारंपरिक पशुपालन व्यवसाय को पुनः प्रारंभ किया। इसके साथ ही आचार, पापड़, मसाला एवं अगरबत्ती निर्माण जैसी विविध आजीविका गतिविधियों को अपनाया, जिससे उनकी आय में सतत वृद्धि हुई।

आज रूखमणी पाण्डेय न केवल अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर रही हैं, बल्कि स्व सहायता समूह की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही हैं। उनके प्रयासों से गांव की अनेक महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

रूखमणी पाण्डेय ने कहा कि ‘लखपति दीदी पहल’ ने उन्हें आत्मविश्वास, पहचान और सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी सफलता यह प्रमाणित करती है कि प्रभावी मार्गदर्शन, समूह की सामूहिक शक्ति और सरकारी योजनाओं के सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं।

डूमरिया की दीदियों ने तीन माह में किया 12 लाख का कारोबार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में लखपति दीदी योजना उल्लेखनीय परिणाम दे रही है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक के डूमरिया गाँव का महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह इस योजना के अंतर्गत सफलता का प्रेरक उदाहरण बन गया है।

समूह की अध्यक्ष मुन्नी बाई को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं बिहान योजना के तहत “एम प्लस” नाम से पैक्ड वाटर प्लांट स्थापित करने का अवसर मिला। इस परियोजना की कुल लागत 35 लाख रुपये रही, जिसमें से 30 लाख रुपये की सहायता पीएमईजीपी से तथा 5 लाख रुपये का ऋण बिहान से प्राप्त हुआ। केवल तीन माह के भीतर ही इस प्लांट के माध्यम से 12 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया है, जिससे समूह को नई पहचान मिली है।

इस उपलब्धि से समूह की पाँच से अधिक महिलाएँ लखपति बनने की ओर अग्रसर हैं। मुन्नी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास भरा है। अब वे न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि रोजगार सृजन में भी योगदान दे रही हैं। महालक्ष्मी समूह की महिलाएँ शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।


बिहान योजना से अनिता की बदली किस्मत : हॉलर मिल, किराना एवं पत्तल-दोना व्यवसाय से बनी लखपति दीदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले पेंड्रा विकासखंड के ग्राम भाड़ी की मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनिता आज ‘लखपति दीदी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनकी यह सफलता ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान योजना‘ की देन है, जिसने उन्हें स्वावलंबन की राह दिखाई। अनिता ने बताया कि वह शुरू से ही कुछ कर दिखाने की चाह रखती थीं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा था। जब उन्होंने संतोषी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी और बिहान योजना के अंतर्गत लोन की सुविधा पाई, तो उन्होंने अपने सपनों को आकार देना शुरू किया। उन्होंने एक लाख रुपए लोन लेकर हॉलर मिल, दोना-पत्तल निर्माण मशीन और किराना दुकान की शुरुआत की। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और आज वे इन तीनों गतिविधियों से अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर रही हैं। उनके जीवन की दिशा बदल गई और अब वे आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

समूह से मिली नई पहचान

अनिता ने बताया कि महिला स्व-सहायता समूह में शामिल होने के बाद उन्हें आत्मबल मिला और समूह की मदद से उन्होंने व्यापार की मूल सीखी। आज वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे स्वयं पर विश्वास रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। अनिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनकी योजनाओं ने गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।

महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य अनिता ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वे समूह से जुड़ने के बाद व्यवसायिक गतिविधियों से प्रतिमाह लगभग 18 हजार रुपए तक कमा लेती हैं। उनका आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान अब पहले से कई गुना बढ़ चुका है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जो क्रांति आ रही है, वह निश्चित ही आने वाले समय में गांवों की आर्थिक दशा को मजबूत बनाएगी। श्रीमती अनिता जैसी महिलाएं आज इस परिवर्तन की अग्रदूत बनकर सामने आ रही हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.