Media24Media.com: #बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बारिश-बर्फबारी का अलर्ट. Show all posts
Showing posts with label #बारिश-बर्फबारी का अलर्ट. Show all posts

मौसम ने ली करवट: 11 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। देश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।


आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पश्चिमी भाग), राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16-17 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखने को मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मौसम फिलहाल सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 17-18 फरवरी को बारिश के चलते ठंड एक बार फिर दस्तक दे सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.