Media24Media.com: #बारिश का अलर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बारिश का अलर्ट. Show all posts
Showing posts with label #बारिश का अलर्ट. Show all posts

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में सितंबर की शुरुआत बारिश के साथ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 अगस्त से मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। अब मानसून के और सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। 30 अगस्त से 3 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब चार फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार

राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने रायपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 29 अगस्त को शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओडगी में 4 सेंटीमीटर, करतला में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई।

वहीं छुरा, लटोरी, सूरजपुर, डोंगरगांव, कुसमी और छाल में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। महासमुंद, पोंडी बचरा, कोरबा, भैसमा, मरीं बंगला देवरी, लाल बहादुर नगर, सोनहत, माना-रायपुर-एपी, राजपुर और बैकुंठपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटे तक प्रभावी रह सकता है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य सभी संभागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।


प्रदेश में अब तक की मौसमी वर्षा सामान्य के आसपास बनी हुई है। सामान्य की तुलना में वर्षा में करीब 2 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है।

एक्टिव सिस्टम के आगे बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त को झारखंड और उसके आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल उसी क्षेत्र में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा की ओर झुका हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम अगले 24 घंटे के दौरान लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए कई जिलों में बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बड़े बचेली में 17 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओडगी में 12 सेमी, राजिम में 11 सेमी तथा कुटरू, गोबरा नवापारा और मस्तूरी में 10-10 सेमी बारिश हुई।

वहीं गंगालूर, भोपालपट्टनम और बीजापुर में 9-9 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान में भी उतार-चढ़ाव

मंगलवार को प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। उमस और बढ़ती गर्मी के बीच आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के असर से राज्य के कई हिस्सों में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह सिस्टम पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और उसके बाद उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज दोपहर करीब 3 बजे बैकुंठपुर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। अचानक हुई इस बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन इसके साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है और शाम के समय ठिठुरन बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर हल्की ठंड लौट सकती है।

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, हल्की बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव के कारण 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बने रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश और पंजाब क्षेत्र में ऊपरी हवा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की वर्षा की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट होने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की वर्षा और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर-बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

राजधानी रायपुर में भी मौसम का स्वरूप बदल रहा है। हालांकि कड़ाके की ठंड की संभावना कम है, लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ेगी, और सुबह-शाम हल्की ठिठुरन महसूस हो सकती है।

मौसम विभाग की अपील

  • तापमान में बदलाव को देखते हुए बच्चों और बुज़ुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह
  • सुबह-शाम बाहर निकलते समय हल्के ऊनी कपड़ों का उपयोग
  • बारिश की संभावना को देखते हुए छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह

Chhattisgarh : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मौसम विभाग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि रायपुर, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद, मुंगेली, बलौदाबाजार, सूरजपुर, बलरामपुर, सक्ती और जांजगीर-चांपा में भारी बारिश होने की संभावना है।


इसके अलावा कोरबा, बेमेतरा, कवर्धा, सरगुजा, दुर्ग और महासमुंद जिलों में हल्की बारिश होने की चेतावनी दी गई है।


मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उमस और गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को राज्य के 11 जिलों—सूरजपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, मुंगेली, कोरिया सहित अन्य में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 36 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 1 से 9 अगस्त के बीच 42.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इस अवधि में 119.8 मिमी बारिश का अनुमान था।

पांच जिलों का तापमान (पिछले 24 घंटे)

  • रायपुर – अधिकतम 31.7°C, न्यूनतम 24.9°C
  • दुर्ग – अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 21.2°C
  • बिलासपुर – अधिकतम 33.8°C, न्यूनतम 24.4°C
  • जगदलपुर – अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 24.3°C
  • अंबिकापुर – अधिकतम 30.5°C, न्यूनतम 23.0°C

आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय

  • खुले मैदान, तालाब और पेड़ों-खंभों के पास न जाएं।
  • जर्जर भवन और कच्चे मकानों से दूर रहें।
  • वाहन और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।

छत्तीसगढ़ में 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, रायपुर में सुबह से बादल छाए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर में दिनभर बादल और शाम को हल्की बारिश हुई, मंगलवार को भी कई इलाकों में जोरदार बारिश से तापमान गिरा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई। 26 जून से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है। रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे बारिश हो सकती है।


वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।


इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है। रायपुर के पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर, तेलीबांधा समेत कई अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.