Media24Media.com: #बागबाहरा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बागबाहरा. Show all posts
Showing posts with label #बागबाहरा. Show all posts

महासमुंद : बागबाहरा मंडी सचिव निलंबित, अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने बागबाहरा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुशल राम ध्रुव को गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्य में उदासीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार विपणन वर्ष 2025-26 में 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी निवासी कृषक राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा राज्य से अवैध रूप से धान ट्रक से लाकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान 03 ट्रैक्टर में धान पलटा गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मंडी प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक पंचनामा, जप्ती एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई नहीं की गई एवं मंडी के सुपूर्द नहीं किया गया।

कलेक्टर खाद्य शाखा के प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड द्वारा यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में ध्रुव का मुख्यालय छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, संभागीय कार्यालय रायपुर रहेगा। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि में ध्रुव के स्थान पर मंडी निरीक्षक दिनेश कुमार साहू को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।

महासमुंद : ओड़िशा से अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 420 कट्टा धान एवं ट्रक जब्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन और भंडारण पर संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात बागबाहरा एवं आज सरायपाली ब्लॉक में कार्रवाई कर अवैध धान एवं ट्रक वाहन जब्त किया गया।

सरायपाली विकासखंड के ग्राम कोलीहादेवरी में आज डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ओड़िशा से कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से लाकर डंप किए गए 420 कट्टा धान को मौके पर ही जब्त किया गया। कार्रवाई के पश्चात डिप्टी कलेक्टर द्वारा ओड़िशा-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती जांच नाका सिरपुर का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने एवं कड़ी निगरानी रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी तरह बागबाहरा ब्लॉक अंतर्गत देर रात ओड़िशा सीमा के पास टूहलू चौकी क्षेत्र में की गई, जहां अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया। वाहन में भरा धान जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया तथा जब्त धान को कोमाखान थाना क्षेत्र में मंडी को सुपुर्द किया गया। अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा द्वारा दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि महासमुंद एफ.आर. कश्यप के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु लागतार कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं अनुचित स्टॉक रखने पर निजी दुकानों में कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी कड़ी में आज उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा जी.पी. शरणागत द्वारा बागबाहरा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो केंद्रों में अनियमितताएं पाई गईं।

औचक निरीक्षण में हरि कृषि केन्द्र, बागबाहरा के पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। वहीं जय दुर्गा कृषि केन्द्र, बागबाहरा द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किया गया था तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इन अनियमितताओं पर दोनों विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उचित जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उर्वरक निरीक्षक जी.पी. शरणागत ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने जिले के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे उर्वरक विक्रेताओं से खरीद के समय अनिवार्य रूप से बिल प्राप्त करें। यदि कहीं भी उर्वरक की कालाबाजारी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि विभाग को करें

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.