Media24Media.com: #बहेराडीह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बहेराडीह. Show all posts
Showing posts with label #बहेराडीह. Show all posts

Kisaan School : किसान स्कूल में 12 प्रकार की जंगली मिर्च को किया संरक्षित, मिर्च में तीखापन को लेकर 14 साल से कृषक दीनदयाल यादव कर रहे अनुसन्धान

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा. किसी भी फ़सल के अनुसन्धान और संरक्षण तथा उनके संवर्धन में करोड़ों रूपये शासन का खर्च होता है, लेकिन जिले के बहेराडीह गांव में रहने वाले कृषक दीनदयाल यादव ने सरकार के बिना किसी सहयोग लिए विगत 14 साल से 12 प्रकार की देशी जंगली मिर्च को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल परिसर में संरक्षित करके मिर्च में विद्यमान तीखापन को लेकर अनुसन्धान कर रहे हैं.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि वे विगत 14 साल से छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों के साथ ही 12 प्रकार की देशी व जंगली मिर्च पर अनुसन्धान कर रहे हैं. मिर्च में विद्यमान तीखापन की मात्रा तथा मिर्च में पाई जाने वाली कैपसेसिन नामक रासायनिक तत्व का कम, मध्यम व अधिक का कारण जैविक खाद और रासायनिक खाद का इस्तेमाल करके अनुसन्धान कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि उनके इस अनुसन्धान में कम से तीन साल अभी और लग सकता है. अनुसन्धान में मिर्च का सभी प्रकार के गुण, दोष, विशेषता, उत्पादन, बीमारी, प्रति पेड़ की ऊंचाई, जीवनकाल, फल की साइज, वजन, बीज की मात्रा तथा अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अनुसन्धान किया जा रहा है. 

उन्होंने बताया कि देशी बीजो के संरक्षण, संवर्धन तथा अनुसन्धान के लिए उन्हें अब क़ृषि विज्ञान केंद्र, उद्यान विभाग व नाबार्ड के सहयोग लेने का निर्णय लिया है.

जिले के बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक व किसान दीनदयाल यादव के द्वारा लम्बे समय से देशी बीजो का संरक्षण, संवर्धन और अनुसन्धान के काम में क़ृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शासन प्रशासन के मार्गदर्शन में हर संभव मदद किया जाएगा... 



Jaivik Kheti Abhiyan : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाया जा रहा 'जैविक खेती अभियान'

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- बम्हनीडीह ब्लॉक के चोरिया गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा चलाए जा रहे 'जैविक खेती अभियान' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत और देश के पहले किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान ने जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आज की जरूरत है जैविक खेती, क्योंकि फसलों में रासायनिक खाद के उपयोग से खेती भूमि के साथ रासायनिक फसलों से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है. यहां छात्र-छात्राओं ने जैविक खेती और मिट्टी के बारे में सवाल भी पूछा. इस पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी महंत ने हर पहलू की जानकारी दी, वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुंजनिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने मिट्टी के बारे में और जैविक खेती से खेतों के साथ किसानों को होने वाले लाभ से विस्तार से बताया. 

आपको बता दें, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा 'जैविक खेती अभियान' चलाया जा रहा है. इसके तहत स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को जैविक खेती की जानकारी दी जाती है, वहीं गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जैविक खेती की महत्ता और रासायनिक खाद के दुष्परिणाम से अवगत कराया जाता है. इस अभियान के तहत मिट्टी की गुणात्मक स्थिति के बारे में भी बताया जाता है, वहीं खेतों में पराली न जलाने का भी आव्हान किया जाता है. 

चोरिया गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी 

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता लक्ष्मीनारायण सोनी और आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य फ़िरत सिंह कंवर ने किया. इस मौके पर सरपंच बटदेव उरांव, भास्कर यादव व्याख्याता, ज्योति बिंझवार, जय नारायण राज, हेमंत खटकर, दिग्विजय पटेल, बसंत गढ़ेवाल, नीलमणि देवांगन, ताकेश्वर वैष्णव, नोहर रत्नाकर, ब्रम्हेश्वर लाठिया, टीमन लाल चन्द्रा, तुलसी देवांगन, सहित सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित उनके पालक उपस्थित थे.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.