Media24Media.com: #बस्तर राइडर्स मीट 2026

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बस्तर राइडर्स मीट 2026. Show all posts
Showing posts with label #बस्तर राइडर्स मीट 2026. Show all posts

जगदलपुर में पहली बार ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ 4 अप्रैल को, बाइक प्रेमियों का जुटेगा महाकुंभ

No comments Document Thumbnail

 जगदलपुर। जगदलपुर में 4 अप्रैल 2026 को पहली बार भव्य ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन ‘गरुड़ा – द राइडर्स क्लब’ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन शामिल होंगे।


आयोजन का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही, प्रतिभागियों को बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों से भी रूबरू कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बाइक शो और प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न ब्रांड की आकर्षक मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन किया जाएगा। राइडिंग शो में कुशल राइडर्स द्वारा रोमांचक स्टंट और लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिताएं और आकर्षण

आयोजन में सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइक, सर्वश्रेष्ठ विंटेज बाइक और सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइक के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही ‘बस्तर टैलेंट शोकेस’ के जरिए स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों और प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

फूड फेस्ट और जागरूकता पहल

कार्यक्रम में सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। इसके अलावा राइडर्स द्वारा यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल भी की जाएगी।

यह आयोजन न केवल बाइक प्रेमियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में प्रदर्शित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

आयोजकों ने राइडर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण के लिए 6263437809 और 7240839494 पर संपर्क कर सकते हैं।

“राइड विद प्राइड, राइड फॉर बस्तर” के संदेश के साथ यह आयोजन बस्तर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.