Media24Media.com: #बस में लगी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बस में लगी. Show all posts
Showing posts with label #बस में लगी. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बारातियों से भरी बस में लगी आग, कूदकर बचाई जान… बड़ा हादसा टला

No comments Document Thumbnail

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी समारोह के बीच बड़ा हादसा टल गया। बारातियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


राहत की बात यह रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स की बस (CG 07 E 1171) कांकेर जिले के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी। इसी दौरान पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास चलती बस में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
यह घटना एक बार फिर यात्री वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.