Media24Media.com: #बच्चों ने सजाया हटरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बच्चों ने सजाया हटरी. Show all posts
Showing posts with label #बच्चों ने सजाया हटरी. Show all posts

प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में बच्चों ने सजाया हटरी, चाईनीज़ पकौड़े, गुलगुला भजिया के साथ बेचे सब्जी

No comments Document Thumbnail

 पटेवा : प्राथमिक शाला सलिहाभांठा के बच्चों द्वारा संस्था के प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर के मार्गदर्शन में हटरी लगाया गया। इस हटरी में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वयं से तैयारी करते हुए हटरी के लिए सामानों की व्यवस्था कर हटरी में बेचा। कुछ बच्चों ने समूह में तो कुछ ने अकेले ही अपना दुकान सजाया था।


इसमें बच्चों के द्वारा अपने बाड़ी की सब्जी, आलू-प्याज, भिंडी, केला, मूंगफली, मक्का भेल, गुलगुल भजिया, बड़ा, चाईनीज़ पकौड़ा, लड्डू, बिस्किट, नड्डा और गेंदे से बना हार आदि का दुकान लगाए थे। गांव के लोगों ने इस हटरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर खरीददारी की। खाने वाले दुकान के पास लोगों की ज्यादा भीड़ रही। बच्चों की दुकानों से पूरा सामान बिक जाने के बाद भी गांव के लोगों का इस हटरी में आना जारी रहा। लोग बड़े ही उत्साह के साथ बच्चों के साथ मोलभाव करते दिखे। कुछ पालक बच्चों की मदद भी करते देखे गए। बच्चे भी मजे के साथ हिसाब-किताब में जुड़े रहे।


लोगों ने बच्चों से सामान खरीदने में अधिक पैसों की भी परवाह नहीं किए। हटरी के समापन पर बच्चे अपनी मेहनत का फल पाकर बड़े खुश लग रहे थे साथ ही पालक भी अपने बच्चों जिम्मेदारी को देखकर काफी उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। गाँव के लोगों ने बच्चों से खूब खरीदारी की। इस हटरी को सफल बनाने में शिक्षक रामेश्वर ढीढी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पिरीत राम साहू, बिसनी बाई दीवान, हेमलता ध्रुव, पंचराम ध्रुव, पूर्णिमा दीवान, धनेश्वरी निषाद, अभिषेक दीवान, गुलाब ध्रुव, आशाराम ध्रुव, भोजराम साहू, के साथ ही पालकों एवं गांव के लोगों का भरपूर सहयोग रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.