Media24Media.com: #बच्चे हुए अनाथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बच्चे हुए अनाथ. Show all posts
Showing posts with label #बच्चे हुए अनाथ. Show all posts

छत्तीसगढ़: सांप के डसने से दंपत्ति की मौत, चार बच्चे हुए अनाथ

No comments Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसकर में जहरीले सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। समय पर इलाज की जगह झाड़फूंक पर भरोसा करना उनकी जिंदगी के लिए भारी पड़ गया। इस हादसे में उनके चार बच्चे अनाथ हो गए।


रात में घर में घुसा करैत सांप

मृतक तुलेश्वर गोंड (40) अपनी पत्नी नीता (38) और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे उन्होंने बिस्तर के पास करैत सांप देखा। दंपत्ति ने सांप को मार डाला और दोबारा सो गए। इसी दौरान दोनों को सांप ने डस लिया।

हालत बिगड़ने पर झाड़फूंक

कुछ देर बाद नीता की तबीयत बिगड़ी। परिजनों ने डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की हालत नाजुक होती गई।

देर से पहुंची एम्बुलेंस

सुबह करीब 11 बजे एम्बुलेंस से दंपत्ति को भैयाथान अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने नीता को मृत घोषित कर दिया। तुलेश्वर को सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दंपत्ति की मौत से गांव में शोक का माहौल है। चारों बच्चों की देखभाल अब मृतक के भाई के जिम्मे होगी।

सबक: अंधविश्वास से नहीं, इलाज से बचती है जान

डॉक्टरों का कहना है कि सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराना ही एकमात्र उपाय है। अंधविश्वास और झाड़फूंक के भरोसे की गई देरी कई बार जानलेवा साबित होती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.