Media24Media.com: #फॉरेंसिक टीम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #फॉरेंसिक टीम. Show all posts
Showing posts with label #फॉरेंसिक टीम. Show all posts

CG NEWS : नहर में शव मिलने से पुलिस अलर्ट, फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग/भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नहर में आज सुबह अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नहर किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने शव तैरता देखा और इसकी सूचना खुर्शीपार थाना को दी।


पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेजा गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक कल रात नशे में नहर किनारे पहुंचा होगा और पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया।

सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके।

पुलिस ने बताया कि नहर के किनारे कुछ असामाजिक तत्वों का अड्डा है, जहाँ लोग शराब पीते हैं। शव के आसपास शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.