Media24Media.com: #फिट इंडिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #फिट इंडिया. Show all posts
Showing posts with label #फिट इंडिया. Show all posts

जिंदगी में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरी क्षमता से खेलना : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायगढ़ में आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन रायगढ़ के दौड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए गांधी चौक, सुभाष चौक, रामनिवास टॉकीज चौक, शहीद चौक से हेमू कालानी चौक होते हुए कमला नेहरू उद्यान में समाप्त हुई। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित किया गया।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने मैराथन दौड़ के विजेताओं को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी पूरी क्षमता और खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। लगन और समर्पण के साथ किया गया प्रयास ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर आने वाले बालक और बालिकाओं को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा की।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से आज भारत को वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने का काम किया है। उनके मार्गदर्शन में किए जा रहे Forward से देश ने प्रगति के कई सोपान तय किए हैं। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक यह सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि राज्य गठन के समय छत्तीसगढ़ में एक भी राष्ट्रीय स्तर की संस्था नहीं थी। किन्तु आज आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपलआईटी, एनआईटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी देश की लगभग सभी प्रमुख संस्थाएं यहां संचालित हैं। पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय स्तर कि संस्थाओं की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टी टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटीज शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण देने रायपुर कलेक्टर रहते नालंदा परिसर की आधारशिला रखी थी। आज वहां 3 हजार छात्र प्रवेशित हैं और लगभग उतने ही छात्र प्रतीक्षा सूची में है। रायगढ़ के छात्रों के सुदृढ़ भविष्य के लिए यहां मरीन ड्राइव में 40 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण तेजी से हो रहा है। रायगढ़ स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है।

खेल सुविधाओं को नया आयाम देने लोहरसिंह में 105 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका लाभ पूरे जिले के खिलाडिय़ों को मिलेगा। पुसौर और महापल्ली में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/स्टेडियम का निर्माण होगा। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट की तैयारी की सुविधा उर्दना पुलिस लाइन में प्रदान की जाती है। यहां प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार के साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

वित्त मंत्री ने बताया कि रायगढ़ में नव गुरुकुल संस्था का शुभारंभ किया गया है। यहां बालिकाओं एवं युवतियों को आज के बदलते दौर की आवश्यकता के हिसाब से जरूरी ट्रेनिंग प्रदान किया जा रहा है। जिससे वे आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार हासिल कर सके। रायगढ़ में प्रयास आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निरूशुल्क तैयारी कराई जाती है। संस्था का संचालन प्रारंभ हो चुका है तथा 50 करोड़ में इसका नया भवन बनने वाला है।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक हम सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। जिसके तहत यह मैराथन दौड़ का आयोजन आज रायगढ़ में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढऩे के लिए फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश देना है। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि यह नमो मैराथन दौड़ युवाओं के प्रयास और सहभागिता से संपन्न हुआ है।

युवा देश में भविष्य हैं। विजेताओं को दिए गए पुरस्कार वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने नमो मैराथन दौड़ के समापन में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इनमें पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार यादव, द्वितीय-भोजराम साहू एवं तृतीय स्थान पर सुनील कुमार साहू रहे। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर सोना चौहान, द्वितीय-संगीता यादव एवं तृतीय स्थान पर धनकुवर सिदार रही। प्रथम आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 5100 रूपए, द्वितीय को 3100 रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपए दिए गए। बालक और बालिका वर्ग से प्रथम दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 5-5 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।


खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा –अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आह्वान पर खिलाड़ियों ने ‘हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के जोरदार नारे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम को गूंजा दिया। 

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों में इसके आयोजन के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद सभी लोगों को फिट रहने के लिए मैदान पर जाकर खेल खेलने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। श्री साव और अन्य अतिथियों ने राज्य में खेल आयोजनों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव, खेल की सुविधाओं तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी सुश्री किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के मैदान में पूरे मनोयोग से उतरें, पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलें। मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मान-सम्मान, करियर, नौकरी, धन सभी प्राप्त होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की नई तकनीकों और उपकरणों से अपडेट रहने तथा अपनी फिटनेस व खेल सुधारने के लिए इनका उपयोग करने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी पूरा देश ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहे, इसके लिए मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि खिलाड़ियों को जज्बे और जुनून से परिपूर्ण होना चाहिए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के माध्यम से खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों और छात्रावासों से समन्वय बनाकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें निचले स्तर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना है। श्री साव ने कहा कि फिट रहने के लिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम एक घंटा कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उतरने को कहा। खेलना, इनाम और पदक जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने बताया कि ‘फिट इंडिया’ मुहिम के तहत सभी सांसदों को खेलों का आयोजन करना है। वे इस आयोजन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दस हजार खिलाड़ियों को शामिल करने जा रहे हैं। इसके तहत 12 खेल होंगे। विकासखंड स्तर पर होने वाले इन आयोजनों में स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल महोत्स’व का लोगो भी जारी किया गया।
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हम सबको खेलने और फिट रहने के लिए प्रेरित करता है। उच्च स्तर पर खेलने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। मैं उन माता-पिता को साधुवाद देता हूं जिन्होंने अपने बच्चों को खेल को करियर के रूप में चुनने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ कई सत्रों का आयोजन किया गया है। लगातार तीन दिनों तक इसके तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप और खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनूजा सलाम सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

रायपुर नगर निगम में स्वच्छता के ब्रांड एम्बैसडर होंगे चार प्रसिद्ध खिलाड़ी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में मौजूद चार प्रसिद्ध खिलाड़ियों को स्वच्छता के लिए रायपुर नगर निगम का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर जनसहभागिता बढ़ाएंगे। मंच पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांश जायसवाल, फुटबाल खिलाड़ी किरण पिस्दा और आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह ने उप मुख्यमंत्री साव के अनुरोध पर ब्रांड एम्बैसडर बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.