Media24Media.com: #फिजिकल रिलेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #फिजिकल रिलेशन. Show all posts
Showing posts with label #फिजिकल रिलेशन. Show all posts

वर्दी की आड़ में दरिंदगी - SSP ने फौरन बाहर का रास्ता दिखाया, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। दुर्ग जिले में एक महिला के साथ जबरन फिजिकल रिलेशन की कोशिश के आरोप में नामजद कांस्टेबल को पुलिस महानिदेशक (SSP) विजय अग्रवाल ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कांस्टेबल अरविंद मेंढ़े पर आरोप है कि वह पीड़ित महिला से उसके बेटे को जेल से बाहर निकालने के बहाने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। पहले इस मामले में उसे सस्पेंड किया गया था और अपराध दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद SSP ने कठोर कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

क्या था मामला?

पीड़ित महिला ने भिलाई-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा एक POCSO मामले में जेल में बंद है। 18 नवंबर 2025 को कांस्टेबल मेंढ़े ने महिला से उसके बेटे को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।

महिला ने बयान में कहा कि जब उसने पीरियड होने की बात कहते हुए इनकार किया, तो आरोपी ने उसे अपमानजनक तरीके से उसके निजी अंग की “जाँच” की। इस गंभीर आरोप के बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस जांच में क्या मिला?

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई जांच में पुलिस ने पाया कि 18 नवंबर को मेंढ़े अपनी ड्यूटी से शाम करीब 6:05 बजे वापस आया था। इसके बाद शाम 7:05 से 7:56 बजे के बीच उसने पीड़िता को अपने मोबाइल से तीन बार कॉल किया और उसे चरौदा बस स्टैंड बुलाया था।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने 15 अक्टूबर 2025 से पहले भी कुल 15 बार कॉल करके महिला को प्रलोभन देने का प्रयास किया था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की पड़ताल में घटना के समय दोनों की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास पाई गई।

क्या कार्रवाई हुई?

एसएसपी ने शुरुआती जांच के बाद पहले ही कांस्टेबल मेंढ़े को सस्पेंड कर दिया था और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस की विस्तृत जांच के बाद अब SSP ने आरोपी कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.