Media24Media.com: #फार्मर रजिस्ट्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #फार्मर रजिस्ट्री. Show all posts
Showing posts with label #फार्मर रजिस्ट्री. Show all posts

130 पटवारियों पर गिरी गाज: कलेक्टर ने थमाया कारण बताओ नोटिस, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 मुंगेली। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 130 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्य में लापरवाही और सुस्ती को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है।


मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराज़गी

हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले की प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष जताया था। उन्होंने साफ कहा था कि किसान पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

SDM को निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व अमले की कड़ाई से निगरानी रखने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके काम की रफ्तार धीमी रही, जिसके चलते पटवारियों पर कार्रवाई करनी पड़ी।

राजस्व अमले में हड़कंप

कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्पष्ट कहा है कि राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नोटिस की कार्रवाई से जिले के पटवारियों में हड़कंप मच गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.