Media24Media.com: #प्रेमिका का कंकाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रेमिका का कंकाल. Show all posts
Showing posts with label #प्रेमिका का कंकाल. Show all posts

CG NEWS : शादी का दबाव बना मौत की वजह - प्रेमी ने रची साजिश, जंगल में मिला प्रेमिका का कंकाल

No comments Document Thumbnail

अंबिकापुर। शादी का दबाव डालना 16 वर्षीय किशोरी के लिए मौत का सबब बन गया। उसके नाबालिग प्रेमी ने उसे घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दफना दिया। करीब चार महीने बाद उसी जगह से उसका कंकाल और बैग बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह दर्दनाक मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, मृतका संगीता रजक (16) मूल रूप से सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त को वह अपने किराए के कमरे से निकली और लापता हो गई।

परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि संगीता का एक नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उसे घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के चिरगा जंगल ले गया था।

जंगल में खुदाई के दौरान मिला कंकाल और बैग

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चिरगा जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से किशोरी का कंकाल और उसका बैग बरामद हुआ।
मौके पर तहसीलदार, एसडीओपी, फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मौजूदगी में खुदाई की गई। मां और सहेलियों ने बैग में मिले कपड़ों से लड़की की पहचान की। हड्डियों के डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल भेजे गए हैं ताकि पुष्टि हो सके।

शादी के दबाव से रची गई साजिश

थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल के अनुसार, आरोपी ने बयान में बताया कि संगीता उस पर शादी का दबाव डाल रही थी जबकि दोनों अलग जाति के थे। इससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रच डाली। 3 अगस्त को आरोपी बाइक लेकर अंबिकापुर पहुंचा, संगीता को घुमाने के बहाने जंगल ले गया और वहां पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढे में दफनाकर ऊपर से पत्थर डाल दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.