Media24Media.com: #प्रशासनिक खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रशासनिक खबर. Show all posts
Showing posts with label #प्रशासनिक खबर. Show all posts

शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव: अटल और नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्यपाल द्वारा प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों (वीसी) की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राजभवन से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति पद पर डॉ. ललित कुमार पटेरिया की नियुक्ति की गई है। डॉ. पटेरिया वर्तमान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में कुलपति के रूप में कार्यरत थे।


वहीं, प्रोफेसर विनय चौहान, जो जम्मू एंड कश्मीर विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल के डायरेक्टर हैं, उन्हें शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

राजभवन के इस फैसले के बाद दोनों विश्वविद्यालयों में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी। शिक्षा जगत में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे शैक्षणिक गुणवत्ता तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.