Media24Media.com: #प्रशासनिक अमले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रशासनिक अमले. Show all posts
Showing posts with label #प्रशासनिक अमले. Show all posts

भारी बारिश पर एक्शन में सीएम साय: कलेक्टरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश, बाढ़ प्रभावितों को तत्काल मिले राहत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भर में हो रही मुसलाधार बारिश और नदियों-नालों के उफान को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर ला दिया है। सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन 24 घंटे तैयार रहे।


मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी क्षेत्र में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो प्रभावित लोगों तक बिना किसी देरी के राहत और बचाव सामग्री पहुंचाई जानी चाहिए। प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

अपने प्रवास की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वे बुधवार रात एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े मांझी, चालकी और मुड़िया जनजाति का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात करेगा। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय खुद प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहेंगे।

गुरु पूर्णिमा पर बनोरा आश्रम में लिया आशीर्वाद

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। दौरे से पूर्व उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने धार्मिक अनुष्ठान का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि वे हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बनोरा आश्रम जाकर पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। इसके साथ ही वे पिछले 30 वर्षों से अनवरत तपस्या में लीन पूज्य संत नारायण से भी आशीर्वाद प्राप्त करते आ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.