Media24Media.com: #प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना. Show all posts
Showing posts with label #प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना. Show all posts

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर-घर जगमगाई रोशनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर,  प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने आम जनजीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का संचार किया है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है, बल्कि आम लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है।

धमतरी के दीपक जैन बने आत्मनिर्भर ऊर्जा उपभोक्ता, हर माह 10 हजार से अधिक की बचत

धमतरी के व्यवसायी दीपक जैन इस योजना का प्रेरणादायी उदाहरण हैं। पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक आता था, लेकिन अब छत पर 5 किलोवॉट का सौर ऊर्जा सिस्टम स्थापित करने के बाद उनका बिल घटकर मात्र 3 से 4 हजार रुपये रह गया है। इस तरह उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये से अधिक की सीधी बचत हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं।

 दीपक जैन ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी समाचार पत्रों से मिली थी। त्वरित निर्णय लेते हुए उन्होंने सोलर सिस्टम लगवाया, जिस पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। साथ ही राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी शीघ्र मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने न केवल मेरी ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया है, बल्कि मुझे आत्मनिर्भर भी बनाया है। अब मैं बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि उत्पादक भी बन गया हूँ। भविष्य में अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर और भी लाभ कमाऊँगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए श्री जैन ने कहा कि यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने जिले के अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे इस योजना से जुड़कर दीर्घकालीन लाभ उठाएँ।

जिले में योजना के क्रियान्वयन को गति देने के लिए जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बीते माह धमतरी में आयोजित शिविरों में 56 पंजीकरण हुए, जिनमें से 139 परिवारों के घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जबकि 14 अन्य परिवारों में स्थापना की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से यह साबित हो रहा है कि आने वाले समय में हर घर ऊर्जा सम्पन्न, पर्यावरण अनुकूल और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगा।


घर का बिजली बिल हुआ शून्य, सरकार को भी कर रहे हैं बिजली की आपूर्ति--शशांक दुबे

No comments Document Thumbnail

रायपुर- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने सौर ऊर्जा के माध्यम से अनेक घरों को रोशन किया है। बिलासपुर जिले के निवासी श्री शशांक दुबे ने अपने घर की छत पर एक पूर्ण सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित कर लिया है। इस सौर ऊर्जा संचालित प्लांट से न केवल उनका घर रोशन हो रहा है, बल्कि उनका बिजली बिल भी अब शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, श्री दुबे अब सरकार को भी बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं।

 दुबे ने बताया कि जब से उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाए हैं, तब से उनके घर का बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। सौर पैनलों के माध्यम से छत पर हो रहा बिजली उत्पादन उनके मासिक बिजली व्यय की पूर्णतः बचत कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी छत पर पाँच किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित है, जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से उन्हें अब मासिक बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रह गई है, साथ ही वे एक उत्पादक के रूप में बिजली की सप्लाई भी कर रहे हैं। सोलर पैनल लगवाने के पश्चात उनके घर का बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है।

दुबे ने बताया कि पाँच किलोवाट सोलर पैनल लगवाने में उन्हें लगभग दो लाख रुपये की लागत आई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई है, और राज्य सरकार की ओर से भी शीघ्र ही ₹30,000 की अतिरिक्त सब्सिडी प्राप्त होने वाली है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत केवल एक बार निवेश करना होता है, जिसके पश्चात 25 वर्षों तक निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिलती रहती है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल या पीएम सूर्यघर ऐप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। दीर्घकालिक दृष्टि से यह योजना अत्यंत किफायती सिद्ध होती है, जिसमें बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है।

 दुबे ने यह भी बताया कि एक बार सोलर पैनल लगवाने के पश्चात इस पर किसी प्रकार का नियमित मेंटेनेंस खर्च नहीं आता, तथा सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी द्वारा पाँच वर्षों तक नि:शुल्क सर्विसिंग की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है। सौर ऊर्जा का उपयोग कर वे स्वच्छ (ग्रीन) ऊर्जा के उत्पादन में सहभागी बन रहे हैं, जिससे नवीनीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।  दुबे ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस योजना को अपनाएं, सौर ऊर्जा का उपयोग करें और बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें। साथ ही, पर्यावरण संवर्धन में भी अपना सक्रिय योगदान दें।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह प्लांट नेट मीटरिंग के माध्यम से विद्युत ग्रिड से जुड़ता है, जिससे उपभोक्ता अपनी आवश्यकता से अधिक उत्पन्न बिजली को ग्रिड में भेज सकता है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड को दी गई अतिरिक्त बिजली के बदले उन्हें आय भी प्राप्त होती है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इस योजना से उपभोक्ताओं को अधिक आमदनी, न्यूनतम बिजली बिल तथा नवीन रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के प्रति जन-जागरूकता में भी वृद्धि होगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.