Media24Media.com: #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी#मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी#मुख्यमंत्री विष्णु देव साय. Show all posts
Showing posts with label #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी#मुख्यमंत्री विष्णु देव साय. Show all posts

पीएम मोदी 75 के हुए, सीएम साय ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें देश-विदेश के नेताओं और जनता से शुभकामनाएं मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।


सीएम साय का संदेश

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा:
"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि:
"छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो माहौल बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा।"

सीएम साय ने राज्य की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.