Media24Media.com: #प्रतिभागियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #प्रतिभागियों. Show all posts
Showing posts with label #प्रतिभागियों. Show all posts

जशपुर में 6-9 नवंबर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आज कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने देशदेखा पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पानी, बिजली, सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग आवागमन, कैंपिंग साइट और ग्राम केरा स्थित होमस्टे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर जाकर तैयारियों की समीक्षा करें और संभावित कमियों को शीघ्र दूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी साहसिक गतिविधियां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित हो, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

चार दिवसीय ‘जशपुर जम्बूरी’ में प्रतिभागियों को रोमांच, कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन पंजीयन एवं स्वागत सत्र के बाद आइस-ब्रेकर गेम्स और रचनात्मक आर्ट वर्कशॉप आयोजित होंगे। दोपहर में रॉक क्लाइम्बिंग, ज़िपलाइन, जुमरिंग और रैपलिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियाँ होंगी, जबकि शाम को कल्चरल एंड फन इवनिंग तथा रात में स्टारगेज़िंग सेशन आयोजित किया जाएगा।

दूसरे और तीसरे दिन प्रतिभागियों का मयाली समूह कायाकिंग, पैरामोटर, एटीवी, पेंटबॉल, हॉट एयर बलून जैसी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लेगा, वहीं देशदेखा समूह रानीदाह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान और संग्रहालय भ्रमण करेगा। शाम को सरना एथनिक रिज़ॉर्ट में सांस्कृतिक एवं संगीत संध्या का आयोजन होगा। तीसरे दिन दोनों समूह अपने गंतव्य अदल-बदल कर कार्यक्रम में भाग लेंगे। अंतिम दिन 9 नवम्बर को एडवेंचर और आर्ट रोटेशन का फाइनल राउंड तथा क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। दोपहर में समूह फोटो, फीडबैक सेशन के साथ ‘जशपुर जम्बूरी’ का समापन होगा। 

विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी बात है - वर्मा

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मातलीनंदन वर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि व जागरूकता लाने शासकीय अरूंधति देवी उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें पूरे विकासखंड के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्तर पर किया गया।जिसमें भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को बीआरसीसी मातलीनंदन द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजयी प्रतिभागी

विकासखंड का प्रतिनिधित्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।इस अवसर पर बीआरसीसी वर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेरे नजर में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विजयी हैं।अर्थात प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसलिए हमें समय - समय पर आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेते रहना चाहिए‌। जिससे हमारे ज्ञान में सतत् वृद्धि होती रहे।

प्रतियोगिता का नेतृत्व प्रभारी व्याख्याता श्रीमती अपर्णा तिवारी व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मंदिर हसौद तथा शिक्षक रवि वर्मा व्याख्याता महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, शेख मोहम्मद, युवराम साहू, उगेश साहू, गिरजा शंकर अग्रवाल, लोकनाथ साहू , शिक्षक कमलेश साहू, विक्रम चंद वर्मा, खेमराज कुंभकार,  रेखा चक्रधारी की अहम् भूमिका रही।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.